Narendra Modi-Georgia Meloni : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए पांच सेकेंड का सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो क्लिप बनने को तैयार है. इटालियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शनिवार दोपहर को पोस्ट की गई इस क्लिप को नौ घंटे से भी कम समय में 20.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया और एक्स पर 64,000 से अधिक बार रीपोस्ट किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने खास अंदाज में इस पर कमेंट किया है.
Lunga vita all'amicizia Italia-India! 🇮🇳 🇮🇹 https://t.co/vtOv8lfgft
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2024
वीडियो में दोनों नेताओं को शुक्रवार शाम इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद ठहाके लगाते हुए देखा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

जॉर्जिया मेलोनी.
इसी वीडियो पोस्ट को मेलोनी के इंस्टाग्राम हैंडल पर 19.1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इटालियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी की पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इतालवी भाषा में लिखा, 'भारत-इटली दोस्ती जिंदाबाद!' - इस पोस्ट को शनिवार शाम तक 8.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

पिछले दिसंबर में, मेलोनी ने दुबई में सीओपी-28 शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जो बहुत वायरल हुई थी.

1 दिसंबर, 2023 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जॉर्जिया मेलोनी ने सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था, "सीओपी-28 में अच्छा दोस्त", जिसे 47.3 मिलियन से अधिक बार देखा गया था.

इसके ठीक अगले दिन मेलोनी की पोस्ट पर पीएम मोदी के द्वारा दिया गया जवाब "दोस्तों से मिलना हमेशा सुखद होता है" को भी 12 मिलियन से अधिक बार देखा गया और यह लंबे समय तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बना रहा.

47 साल की मेलोनी की पार्टी ने पिछले साल यूरोपियन चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है. जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. बहुत ही कम समय में उन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल की है. मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को दक्षिणी रोम के गारबेटेला में हुआ था. छोटी सी उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता का सेपरेशन झेला.मेलोनी की परवरिश उनकी मां ने की. बहुत ही यंग एज में मेलोनी ने राजनीति में एंट्री की थी. उन्होंने साल 2012 में ब्रदर्स ऑफ इटली नाम से पार्टी बनाई. साल 2014 से वह पार्टी का नेतृत्व संभाल रही हैं. 2022 में वह इटली की प्रधानमंत्री बनीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं