विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2012

विवादित कुरिल टापू की यात्रा करेंगे मेदवेदेव

रूस के प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव कुरिल द्वीपों की यात्रा पर जाएंगे। इन द्वीपों के स्वामित्व को लेकर जुलाई में जापान के साथ विवाद पैदा हो गया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मास्को: रूस के प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव कुरिल द्वीपों की यात्रा पर जाएंगे। इन द्वीपों के स्वामित्व को लेकर जुलाई में जापान के साथ विवाद पैदा हो गया था।

एक स्थानीय संवाद समिति ने सोमवार को अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए अपनी वेबसाइट पर लिखा है, ‘‘दो जुलाई को प्रधानमंत्री व्लादिवोस्तोक जाएंगे, उसके बाद सखालिन आयलैंड और उसके बाद इतुरूप जाएंगे जिसे जापान में इतोरफू के नाम से जाना जाता है।’’

मेदवेदेव ने पिछले सप्ताह जल्द ही व्लादिवोस्तोक की यात्रा पर जाने का वादा किया था जहां एशिया, प्रशांत इकोनोमिक कम्युनिटी की शिखर बैठक को लेकर तैयारियां चल रही हैं। बैठक समीप के एक अन्य द्वीप पर सितंबर में होनी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russian President, Medvedev, Kuril Island, मेदवेदेव, कुरील द्वीप का दौरा, रूसी राष्ट्रपति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com