विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2018

Maldives Election: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार इब्राहीम मोहम्मद सोलिह ने दर्ज की जीत

Maldives Election: मालदीव (Maldives)  में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई है. विपक्ष के उम्मीदवार इब्राहीम मोहम्मद सोलिह ने चुनावों में बाजी मारी है.

Also Read in
Maldives Election: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार इब्राहीम मोहम्मद सोलिह ने दर्ज की जीत
. विपक्ष के उम्मीदवार इब्राहीम मोहम्मद सोलिह (Ibrahim Mohamed Solih) ने चुनावों में बाजी मारी है.
कोलंबो:

मालदीव (Maldives)  में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई है. विपक्ष के उम्मीदवार इब्राहीम मोहम्मद सोलिह (Ibrahim Mohamed Solih) ने चुनावों में बाजी मारी है. चुनाव नतीजों से सभी चकित हैं, क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान वहां मौजूद पर्यवेक्षकों का आरोप था कि निवर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन (Abdulla Yameen) ने अपनी जीत पक्की करने के लिए गड़बड़ियां की हैं, लेकिन परिणाम इसके विपरीत रहे और सोलिह ने जीत दर्ज की. चुनाव आयोग द्वारा सोमवार की सुबह घोषित परिणाम के अनुसार, सोलिह को 58.3 प्रतिशत मत मिले हैं. सोलिह की जीत की घोषणा होने के साथ ही सड़कें विपक्ष के समर्थकों से भर गयीं. सभी अपने हाथों में सोलिह की मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के पीले झंडे लिये नाच रहे थे.

माले हवाई अड्डे पर गलत हवाई पट्टी पर उतरा एयर इंडिया का प्लेन

मालदीव में चुनाव परिणाम (Maldives Election Result) घोषित होने के बाद यामीन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. सोलिह को विपक्ष का समर्थन प्राप्त था. रविवार को हुए चुनाव में और कोई उम्मीदवार नहीं था क्योंकि ज्यादातर लोगों को सरकार ने जेल में डाल दिया था या निर्वासित कर दिया था. इससे पहले, देर रात सोलिह ने बढ़त मिलने के बाद यामीन को फोन करके जनमत का सम्मान करने और हार स्वीकार करने को कहा था. सोलिह ने टीवी पर प्रसारित अपने भाषण में कहा था, ‘‘मैंने यामीन को फोन करके जनमत का सम्मान करने और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की बात कही.’’ उन्होंने यामीन से सभी राजनीतिक कैदियों को तुरंत रिहा करने को कहा. 

चीन की तरफ झुकाव के बाद मालदीव ने भारत को दिया झटका

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maldives, Maldives Election Result, Ibrahim Mohamed Solih, Maldives Elections, Abdulla Yameen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com