विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

मलेशिया ने अपने नागरिकों के उत्तर कोरिया जाने पर लगाई पाबंदी

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि यह अगले नोटिस तक जारी रहेगा.

Also Read in
मलेशिया ने अपने नागरिकों के उत्तर कोरिया जाने पर लगाई पाबंदी
मलेशिया ने अपने नागरिकों के उत्तर कोरिया जाने पर लगाई पाबंदी (किम जोंग उन का फाइल फोटो)
कुआलालंपुर: मलेशिया ने अपने नागरिकों के उत्तर कोरिया जाने पर रोक लगा दी है. उत्तर कोरिया अपने हथियार कार्यक्रमों को लेकर बढ़ते राजनयिक दबाव का सामना कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि यह अगले नोटिस तक जारी रहेगा.

पढ़ें- व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया के खिलाफ 'युद्ध' के दावे को बताया बेतुका 

यात्रा प्रतिबंध से पांच अक्तूबर को प्योंगयांग में मलेशिया और उत्तर कोरिया के बीच होने वाले एशिया कप के एक क्वालीफायर फुटबॉल मैच पर असर पड़ सकता है. यह मैच सुरक्षा कारणों से दो बार टाला गया था.

फुटबॉल असोसिएशन ऑफ मलेशिया से जब पूछा गया कि रोक के बावजूद क्या टीम प्योंगयांग के लिए रवाना होगी तो उन्होंने कहा कि वे गुरूवार को बाद में बयान जारी करेंगे.

VIDEO: किम जोंग उन के बारे में दस बातें

विदेश मंत्रालय के बयान में उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण और संबंधित घटनाक्रम का हवाला दिया गया है. उत्तर कोरिया पर उसके हथियार कार्यक्रमों के चलते हाल के महीनों में पाबंदियां लगाई गईं हैं और राजनयिक दबाव बढ़ाया गया है. वहीं कुवैत और मैक्सिको ने हालिया हफ्तों में उसके राजदूतों को निष्कासित कर दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com