विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2015

मलाला ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में लड़कियों को पढ़ाए जाने की अपील की

मलाला ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में लड़कियों को पढ़ाए जाने की अपील की
मलाला युसुफजई (फाइल फोटो)
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त पाकिस्तान की कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा का समान अधिकार दिया जाए। लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने वाली मलाला पर तालिबान ने हमला किया था। बुरी तरह घायल मलाला को बड़ी कोशिशों के बाद बचाया जा सका था।

मलाला ने शुक्रवार को महासभा में लड़कियों को शिक्षा का समान अधिकार देने की अपील की और इसे एक अधिकार भी बताया। इसके बाद मलाला ने एक संयुक्त राष्ट्र संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया।

मलाला साल 2012 में तालिबान के हमले के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय हस्ती के रूप में उभरीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संयुक्त राष्ट्र महासभा, मलाला यूसुफजई, Malala, UN General Assembly