विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2013

मिस्र में अहमदीनेजाद की ओर उछाले गए जूते

मिस्र के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे महमूद अहमदीनेजाद की ओर जूते उछाल दिए गए, हालांकि वह बाल बाल बच गए।
काहिरा: मिस्र के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे महमूद अहमदीनेजाद की ओर जूते उछाल दिए गए, हालांकि वह बाल बाल बच गए।

समाचार एजेंसी अनादोलू ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि काहिरा के अल हुसैना मस्जिद के निकट कल अहमदीनेजाद अपने समर्थकों से मिल रहे थे।

इसके तत्काल बाद वहां मौजूद लोगों में से एक व्यक्ति उनकी ओर जूता फेंक दिया। एक और व्यक्ति ने अहमदीनेजाद की ओर जूते फेंक दिए।

जूते फेंकने वालों में से एक व्यक्ति ने चिल्लाते हुए कहा, ‘तुमने हमारे भाइयों को मारा है।’

अभियोजन कार्यालय का कहना है कि घटना में शामिल चारों लोग सलफी थे। इन पर 75-75 डॉलर का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, महमूद अहमदीनेजाद, Mahmood Ahmadinezad, उछाले गए जूते, Shoes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com