विज्ञापन
This Article is From May 25, 2014

महिंदा राजपक्षे ने दिए सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश

महिंदा राजपक्षे ने दिए सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश
महिंदा राजपक्षे की फाइल तस्वीर
कोलंबो:

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने सद्भावना के तौर पर श्रीलंकाई जेलों में बंद सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजपक्षे ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए हैं।

यह दूसरा उदाहरण है, जब श्रीलंका अपनी नौसेना द्वारा पकड़े गए भारतीय मछुआरों को रिहा कर रहा है। मार्च में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका के खिलाफ एक प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत के अनुपस्थित रहने के बाद राजपक्षे ने भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, भारतीय मछुआरे, महिंदा राजपक्षे, श्रीलंका में भारतीय कैदी, Sri Lanka, Indian Fishermen, Mahinda Rajapaksa