विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

आलोचनाओं के बाद ब्रिटिश स्कूल ने हिजाब पर प्रतिबंध वापस लिया

पूर्वी लंदन के न्यूहैम इलाके में स्थित सेंटर स्टीफेंस 11 साल से कम उम्र की लड़कियों के हिजाब पहनने पर रोक की योजना बना रहा था, लेकिन उसने अपनी योजना को वापस लेने का फैसला किया है.

Also Read in
आलोचनाओं के बाद ब्रिटिश स्कूल ने हिजाब पर प्रतिबंध वापस लिया
प्रतीकात्मक फोटो.
लंदन: ब्रिटेन के एक स्कूल ने बच्चियों के हिजाब पहनने पर लगाई रोक को लेकर चौतरफा आलोचना होने के बाद अपने इस फैसले को वापस ले लिया है. पूर्वी लंदन के न्यूहैम इलाके में स्थित सेंटर स्टीफेंस 11 साल से कम उम्र की लड़कियों के हिजाब पहनने पर रोक की योजना बना रहा था, लेकिन उसने अपनी योजना को वापस लेने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें : मैकडोनाल्ड में हिजाब के चलते नहीं लिया मुस्लिम लड़की का ऑर्डर, गार्ड सस्पेंड

स्कूल ने एक बयान में कहा, 'स्कूल यूनीफॉर्म की नीति बच्चों की सेहत, सुरक्षा और भलाई पर आधारित होती है. स्कूल ने तत्काल प्रभाव से इस नीति में बदलाव का फैसला किया है.' उसने कहा, 'हम अपने बच्चों के हितों के मुताबिक इस नीति की समीक्षा के लिए स्कूल कम्यूनिटी के साथ मिलकर काम करेंगे.'

यह भी पढ़ें : अमेरिका में एक टीचर ने मुस्लिम स्टूडेंट का हिजाब खींचकर बोला, 'आपके बाल बहुत सुन्दर है'

उधर, बच्चियों के हिजाब पहनने और रमजान के दौरान रोजे रखने को लेकर ब्रिटिश सरकार से कड़ा रुख अपनाने की सिफारिश करने वाले आरिफ कावी ने स्कूल ऑफ गवर्नर्स के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है. समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' के अनुसार सोशल मीडिया पर आक्रामक टिप्पणियों के बाद कावी ने इस्तीफा दिया है. स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र भारतीय, पाकिस्तानी या बांग्लादेशी पृष्ठभूमि वाले हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hijabs Ban In School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com