विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2011

कुवैत की बीचों पर जारी रहेगा बिकिनी का मजा

Also Read in
कुवैत की एक संसदीय समिति ने बिकिनी पर पाबंदी लगाने संबंधी एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। समिति का कहना है कि ऐसा करना असंवैधानिक रहेगा।
दुबई: कुवैत की एक संसदीय समिति ने बिकिनी पर पाबंदी लगाने संबंधी एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। समिति का कहना है कि ऐसा करना असंवैधानिक रहेगा। यह प्रस्ताव बीते साल नवंबर में सांसद खालिद ने यह प्रस्ताव पेश किया था। इसमें समुद्र के तटों पर महिलाओं के बिकिनी पहनने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई थी। समाचार पत्र गल्फ न्यूज के अनुसार इस प्रस्ताव में कहा गया था कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 1,000 दीनार का जुर्माना लगाया जाएगा।  अब संसदीय समिति ने कहा है कि इस प्रस्ताव से संविधान का उल्लंघन हुआ है और इस संबंध में किसी नए अनुच्छेद का प्रावधान नहीं है। महिला सांसदों ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कुवैत, बिकिनी, बीच, समुद्र, तट, प्रतिबंध, Kuwait, Bikini, Beach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com