विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम को ऑपरेशन के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज को उनके तीसरे ऑपरेशन के बाद लंदन के अस्पताल ने छुट्टी दे दी गई.

नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम को ऑपरेशन के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी 
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज. (फाइल फोटो)
  • कुलसुम नवाज का कैंसर का चल रहा था इलाज
  • तीसरे ऑपरेशन के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
  • बेटी मरियम ने ट्वीट कर दी जानकारी
लंदन: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज को उनके तीसरे ऑपरेशन के बाद लंदन के अस्पताल ने छुट्टी दे दी गई. लंदन में गले के कैंसर का इलाज करा रहीं कुलसुम ने इस हफ्ते नेशनल एसेंबली की एन-120 सीट का चुनाव जीता था. यह सीट उनके पति एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराने के बाद से खाली था. सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स मामले में 67 वर्षीय शरीफ को गत 28 जुलाई को अयोग्य करार दिया था.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में लाहौर उपचुनाव में नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम विजयी

VIDEO: हम लोग : क्या नवाज शरीफ का राजनैतिक करियर खत्म?
  मरियम ने ट्वीट कर दी जानकारी
नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने शुक्रवार रात ट्विटर पर लिखा, 'अम्मी को अभी-अभी घर ले आए. अल्लाह की मेहरबानी से उनके तीसरे ऑपरेशन के बाद उनकी हालत सुधर रही है. कीमती दुआओं के लिए आपका शुक्रिया.' मरियम ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि कुलसुम ऑपरेशन के बाद दो रात अस्पताल में रहीं, जिनमें से एक रात वह आईसीयू में थीं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulsoom Nawaz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com