- मशहूर एक्ट्रेस केटी प्राइस के पूर्व पति कीरन हेलर की हालत खस्ता, फेसबुक पर बेच रहे सामान.
- कीरन हेलर पर रेप और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज है। कोर्ट केस के बीच पैसों की तंगी से जूझ रहे.
- कीरन £2,700 में खरीदा गया अपना राइडिंग सैडल फेसबुक पर महज £625 में बेच रहे हैं.
World News: अपनी शादियों, सर्जरीज और विवादों के कारण हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली मशहूर ब्रिटिश मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार केटी प्राइस (Katie Price) के पूर्व पति इन दिनों तंगी से गुजर रहे हैं. 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, हालात इतने खराब हैं कि उन्हें पैसों के लिए फेसबुक पर अपना पुराना सामान बेचना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर कभी लग्जरी लाइफ जीने वाले इस शख्स की यह नौबत क्यों आई.
फेसबुक पर क्या-क्या बिक रहा है?
केटी प्राइस के तीसरे पति रह चुके कीरन हेलर (Kieran Hayler) ने साल 2013 में उनसे शादी करने से पहले एक एक्टर और स्ट्रिपर के तौर पर काम किया था. लेकिन अब कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए वह अपना पुराना हॉर्स-राइडिंग का सामान और सात अन्य चीजें फेसबुक पर नीलाम कर रहे हैं. कीरन ने अपने फेसबुक अकाउंट से वेस्ट ससेक्स लोकेशन डालकर एक ब्लैक कंट्री वेक्सफोर्ड जंपिंग सैडल की तस्वीर शेयर की है और इसे £625 यानी लगभग 65625 रुपये में बेचने के लिए लिस्ट किया है.

कीरन ने फेसबुक पर राइडिंग सैडल की फोटो बेचने के लिए पोस्ट की है.
Photo Credit: Facebook
करीब 3 लाख में खरीदा, 65 हजार में बेच रहे
उन्होंने इस पुरानी काठी को बिल्कुल सही कंडीशन में बताया है, जो कस्टम-मेड है और सफेद पाइपिंग के साथ काले रंग की है. कीरन का दावा है कि उन्होंने यह काठी बिल्कुल नई £2,700 यानी लगभग 283500 रुपये में खरीदी थी. इसे सिर्फ कुछ महीनों तक ही इस्तेमाल किया गया है. 18 इंच साइज वाली इस क्लासिक ट्री काठी के लिए उन्होंने एक जगह यह भी लिखा- 'इतनी कम कीमत में ऐसी काठी खरीदने का यह एक शानदार मौका है... £650 यानी लगभग 68250 रुपये.'
आखिर क्यों पाई-पाई को मोहताज हुए कीरन?
इस कंगाली के पीछे की असल वजह बेहद गंभीर है. ससेक्स पुलिस की जांच के बाद अक्टूबर 2025 में पूर्व स्ट्रिपर कीरन पर 4 बड़े आपराधिक आरोप तय किए गए हैं. हालांकि, उन्होंने खुद को इन सभी आरोपों में निर्दोष बताया है.
कीरन पर एक लड़की के साथ रेप के तीन मामले और यौन उत्पीड़न के एक मामले में मुकदमा चलने वाला है. आरोप है कि उन्होंने जून 2016 से अक्टूबर 2016 के बीच वेस्ट ससेक्स में उस लड़की पर हमला किया था. यह वह समय था जब कीरन, 47 वर्षीय केटी के साथ शादी के बंधन में थे. रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि पीड़ित लड़की कीरन या केटी के परिवार की कोई सदस्य नहीं है.
पूर्व पत्नी केटी प्राइस बनेंगी गवाह
कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि जब अदालत में कीरन पर इन गंभीर आरोपों का ट्रायल शुरू होगा, तो खुद उनकी पूर्व पत्नी केटी प्राइस को गवाह के तौर पर कटघरे में बुलाया जाएगा.
साल 2021 में हो गया था तलाक
सिंगर पीटर आंद्रे और केज फाइटर एलेक्स रीड से शादियों के बाद कीरन, केटी प्राइस के तीसरे पति बने थे. हालांकि, कीरन की तरफ से की गई धोखेबाजी के आरोपों के बाद दोनों ने मार्च 2018 में आधिकारिक तौर पर अपनी राहें अलग कर ली थीं. साल 2021 में उनका तलाक पूरी तरह से फाइनल हो गया.
पिछले साल मंगेतर के साथ भी रिश्ता टूटाकीरन की जिंदगी में मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं. इसी साल फरवरी 2025 में उनका अपनी मंगेतर मिशेल पेंटिकोस्ट के साथ भी ब्रेकअप हो चुका है. अब एक तरफ गंभीर मुकदमों की सुनवाई और दूसरी तरफ टूटते रिश्ते, इसी दबाव ने कीरन को अपना पुराना सामान बेचने पर मजबूर कर दिया है.
ये भी पढ़ें:- 20 प्रधानमंत्री देने वाले दुनिया के सबसे VIP स्कूल में पढ़ेंगे प्रिंस जॉर्ज, 1 साल की फीस जानकार चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं