विज्ञापन

ईरान पर जो हथियार अबतक इस्तेमाल नहीं किए, उनको इस्तेमाल करने का वक्त आ गया: जेडी वेंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है. मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि आज (मंगलवार) रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में लिखा कि "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा.

ईरान पर जो हथियार अबतक इस्तेमाल नहीं किए, उनको इस्तेमाल करने का वक्त आ गया: जेडी वेंस
ईरान युद्ध पर अमेरिकी का उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ी चेतावनी दी है.
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों के इस्तेमाल पर अभी तक निर्णय नहीं लिया है.
  • वेंस ने कहा कि अमेरिकी समयसीमा समाप्त होने तक ईरान से बातचीत जारी रहेगी और समाधान की कोशिश होगी.
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी और सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिकी हमलों की चेतावनी के बीच US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को चेतावनी दी कि US के पास ईरान के ख़िलाफ़ "ऐसे तरीके हैं जिनका इस्तेमाल करने का फ़ैसला हमने अब तक नहीं किया है," और साथ ही यह भी कहा कि उन्हें "उम्मीद है" कि बातचीत के ज़रिए इन तरीकों के इस्तेमाल से बचा जा सकेगा. हंगरी की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जेसी वेंस ने कहा, "अमेरिका ने अपने ज्यादातर सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए हैं." उन्होंने यह भी जोड़ा कि "अब से लेकर US की समय सीमा खत्म होने तक काफी बातचीत होगी. अमेरिकी समयसीमा बुधवार को समाप्त हो रही है.

वेंस ने कहा- ईरान ने रवैया नहीं बदला तो ट्रंप लेंगे फैसला

उन्होंने आगे कहा, "उन्हें यह पता होना चाहिए कि हमारे पास ऐसे तरीके हैं जिनका इस्तेमाल करने का फ़ैसला हमने अब तक नहीं किया है. US के राष्ट्रपति इनका इस्तेमाल करने का फैसला कर सकते हैं, और अगर ईरानी अपना रवैया नहीं बदलते हैं, तो वह इनका इस्तेमाल करने का फैसला जरूर करेंगे."

ट्रंप ने दी है सभ्यता खत्म करने की चेतावनी

मालूम हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है. मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि आज (मंगलवार) रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी. ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में लिखा कि "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा."

इसके साथ ही विश्वास दिलाने की कोशिश की वो इसकी ख्वाहिश नहीं रखते. उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए." फिर दावा किया कि अब पूर्ण सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश है. उनके मुताबिक, इस बदलाव के साथ ही सत्ता पर ज्यादा होशियार और कम रेडिकल सोच वाले लोग काबिज होंगे. ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अगर ऐसा हुआ तो "शायद कुछ बहुत ही शानदार हो जाए."

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी बातों को विराम देते हुए कहा- आज की रात दुनिया के इतिहास की एक बहुत बड़ी और खास पल साबित हो सकती है. पिछले 47 साल से चल रहे दमन, भ्रष्टाचार और हिंसा का अंत हो सकता है.

इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने की चेतावनी देते हुए ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को बर्बाद-तबाह करने की बात दोहराई थी. उन्होंने कहा कि ईरान को "एक ही रात में खत्म किया जा सकता है." चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है.

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के नेता बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं. वहीं, ईरान ने भी अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.

इस बीच इजरायल ने भी ईरान के रेलवे सिस्टम को उड़ाने की धमकी दी. आईडीएफ ने ईरानियों को रेल सेवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी. इसके बाद दोपहर होते-होते कई ठिकानों पर हमला कर दिया. अर्द्ध सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी और आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी. बताया कि मंगलवार को उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे पर बने एक पुल को ही नहीं, याह्या अबाद रेलवे पुल समेत खार्ग द्वीप को निशाने पर लिया गया.

यह भी पढ़ें - सभ्यता नष्ट करने का ट्रंप का गुरूर और जंग लड़ने की ईरान की जिद, आगे क्या होगा? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com