विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 30, 2015

पढ़ें दूसरे विश्व युद्ध में किस तरह से जापानी सैनिकों ने तोड़ दी थी सारी हदें...

Read Time: 2 mins
पढ़ें दूसरे विश्व युद्ध में किस तरह से जापानी सैनिकों ने तोड़ दी थी सारी हदें...
द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी फाइल फोटो
बीजिंग: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन पर हमलावर जापानी सेना के भयावह कारनामे अब एक-एक कर सामने आ रहे हैं। एक और जापानी युद्ध अपराधी का इकरारनामा सामने आया है जिसमें उसने चीनी नागरिकों पर भयावह जुल्म की बात स्वीकार की है।

जापानी सैनिकों के हाथ से लिखे इन इकरारनामों को चीन का अभिलेखागार प्रशासन जारी कर रहा है। ऐसा ही एक इकरारनामा मसाओ कनाजावा का है। कनाजावा को 1943 में शानदोंग में जापानी सेना ने तैनात किया था। अगस्त 1945 में पकड़े जाने तक वह जापानी सेना का हिस्सा था।

कनाजावा ने लिखा है, 'रिझाओ काउंटी में वह एक घर में घुसा। बिस्तर पर 60 साल की एक बीमार महिला लेटी थी। उसने महिला के कपड़े उतार दिए और उसकी योनि में एक काफी बड़ा स्वीट पोटैटो डाल दिया। बहुत ज्यादा खून निकलने की वजह से वह मर गई।'

कनाजावा ने बताया, 'मैंने एक किसान को बहुत ज्यादा पानी पिलाया। जब पेट फूल गया तो मैं उस पर कूदने लगा। किसान एक घंटे में मर गया।' मई 1945 में कनाजावा ने मेंगयिन काउंटी में 50 साल के एक आदमी को पकड़ने का आदेश दिया। कनाजावा ने बताया कि उस आदमी को बारूदी सुरंग पर लिटा दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। फिर उसे भूसे में बांधकर जला दिया।

कनाजावा ने यह भी माना है कि उसने और उसके साथी सैनिकों ने एक चीनी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;