विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2011

जापान में सुनामी से भारी तबाही, लोगों में दहशत

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 185 लोगों की जान जा चुकी है और एक हज़ार के करीब लोग घायल हुए हैं।
टोक्यो: जापान में जबर्दस्त भूकंप के बाद सुनामी में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 185 लोगों की जान जा चुकी है और एक हज़ार के करीब लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा करीब साढ़े सात सौ लोग लापता हैं। पुलिस के मुताबिक अकेले सेंदाई में 200 से 300 लाशें मिली हैं। लगभग 100 लोगों से भरा एक जहाज कहीं बह गया है जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 8.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद 23 फुट ऊंची लहरें उठीं जिनमें कई लोगों का सब कुछ बह गया। भूकंप के बाद अभी भी आफ्टरशॉक महसूस किए जा रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, सुनामी, तबाही, दहशत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com