विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2011

जापान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, ऐतिहासिक संपत्ति को नुकसान

मध्य जापान में गुरुवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के कारण कई लोग घायल हो गए, जबकि 16वीं शताब्दी की एक ऐतिहासिक इमारत में दरारें आ गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: मध्य जापान में गुरुवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के कारण कई लोग घायल हो गए, जबकि 16वीं शताब्दी की एक ऐतिहासिक इमारत में दरारें आ गई हैं। जापान के भू-विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर आया। इसका केंद्र टोक्यो के उत्तर-पश्चिम में लगभग 180 किमी दूर नागानो में था। इसके बाद कम तीव्रता के कई और झटके महसूस किए गए। नगरीय निकाय के एक अधिकारी के मुताबिक, भूकंप के चलते नागानो के मात्सुमोतो कैसल टॉवर की अंदर की कई दीवारों में दरारें आ गई हैं। यह टॉवर 16वीं शताब्दी के अंत में बना था। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के मुताबिक, भूकंप के कारण एक महिला समेत नौ लोग घायल हुए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, भूकंप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com