विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2011

जापान में आया एक और भूकंप

जापान के कांटो क्षेत्र में बुधवार को 6 रिक्टर तीव्रता का भूकम्प दर्ज किया गया। इसका केंद्र शिबा तट पर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
टोक्यो: जापान के कांटो क्षेत्र में बुधवार को 6 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जापान के भूविज्ञान विभाग ने कहा कि दोपहर 12.52 बजे यह भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र टोक्यो के करीब शिबा तट पर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक बुधवार को आए इस भूकम्प से पहले मंगलवार रात को भी शिजोका प्रशासनिक क्षेत्र में भी इसी तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। जापान के उत्तर पूर्वी इलाके में पिछले सप्ताह आए 9 रिक्टर तीव्रता के भूकंप से अब तक 3,600 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, भूकंप, शिबा तट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com