विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2018

एक्शन: पत्रकार खशोगी की हत्या में शामिल अधिकारियों का वीजा खत्म करेगा अमेरिका

अमेरिका ने सऊदी अरब के उन अधिकारियों का अमेरिकी वीजा रद्द करने की घोषणा की है जो पत्रकार जमाल खशोगी की ‘हत्या’ में कथित तौर पर शामिल हैं.

एक्शन: पत्रकार खशोगी की हत्या में शामिल अधिकारियों का वीजा खत्म करेगा अमेरिका
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाशिंगटन: अमेरिका ने सऊदी अरब के उन अधिकारियों का अमेरिकी वीजा रद्द करने की घोषणा की है जो पत्रकार जमाल खशोगी की ‘हत्या' में कथित तौर पर शामिल हैं. सऊदी अरब ने स्वीकार किया है कि तुर्की के इस्तांबुल में उसके वाणिज्य दूतावास में 59 वर्षीय इस पत्रकार की हत्या हुई.    

रिपोर्ट में दावा: पत्रकार जमाल खशोगी के शव के हिस्से सऊदी महावाणिज्यदूत के आवास में मिले

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका इस मामले से जुड़े हर महत्वपूर्ण तथ्य की मांग करता रहेगा और अपनी देश की संसद और अन्य देशों के साथ मिलकर अमेरिका उन लोगों को जिम्मेदार ठहराने के लिए काम करेगा जो इस हत्या में शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास इस मामले से संबंधित जो जानकारियां हैं, उस पर प्रशासन उचित कार्रवाई कर रहा है. पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिका ने खशोगी की हत्या में शामिल कम से कम कुछ लोगों की पहचान की है. इन लोगों में सऊदी अरब की खुफिया सर्विस, रॉयल कोर्ट और सऊदी विदेश मंत्रालय के लोग हैं. खशोगी का ताल्लुक पहले सऊदी अरब के शाही परिवार से था लेकिन बाद में वह वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक हो गए.

कन्फ्यूज़न पैदा करने के लिए खशोगी के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था हत्यारों ने : न्यूयॉर्क टाइम्स

अपनी होने वाली शादी से जुड़ा दस्तावेज लेने के लिए खशोगी दो अक्टूबर को इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास गए जहां से वह लापता हो गए थे. इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोहम्मद बिन सलमान के रुतबे को गहरी चोट पहुंचाई है.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamal Khashoggi Murder Case, Jamal Khashoggi, Recep Tayyip Erdogan, Jamal Khashoggi Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com