- संघर्ष विराम विस्तार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले छह बंधक लौट आए
- इजरायल को हर बंधक की रिहाई के लिए 3 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है
- हमास-इजरायल के बीच युद्धविराम बृहस्पतिवार को बढ़ाया गया था..
हमास और इजरायल (Israel Hamas War) के बीच जारी युद्धविराम के दौरान लगातार लोगों की अदला-बदली हो रही है. हमास ने छह और इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है. गाजा पट्टी (Gaza Strip) में रिहा किए गए छह इजरायली बंधक गुरुवार देर रात इजरायल लौट आए. इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया कि संघर्ष विराम विस्तार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले छह बंधक लौट आए हैं.
हमास द्वारा रिहा किये गए इन बंधकों में चार वयस्क, एक 17-वर्षीय लड़की और एक 18-वर्षीय पुरुष शामिल है. इनके बारे में मध्यस्थ कतर ने कहा था कि इसमें उरुग्वे, मैक्सिकन और रूसी दोहरे नागरिकता वाले नागरिक शामिल हैं. इन छह लोगों की रिहाई, दो महिलाओं की रिहाई के बाद हुई, जिसमें एक फ्रांसीसी-इजरायली दोहरी नागरिक भी शामिल थी. इर तरह बृहस्पतिवार को रिहा हुए कुल बंधकों की संख्या आठ हो गई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हालांकि, संघर्ष विराम समझौते में कहा गया है कि हर दिन कम से कम 10 इजरायली बंधकों को जिंदा रिहा किया जाना चाहिए. लेकिन बृहस्पतिवार को सिर्फ 8 बंधकों की रिहाई युद्धविराम के लिए समझौते का उल्लंघन है. लेकिन हमास के एक करीबी सूत्र ने एएफपी को बताया कि हमास ने सातवें समूह में आवश्यक 10 बंधकों की रिहाई की गिनती को पूरा करने के लिए बुधवार को दो रूसी-इजरायल महिलाओं को रिहा किया था, ताकि परिणामस्वरूप, सातवें समूह में (बंधकों) की संख्या कम हो जाए. यानि छठे और सातवें समूह में कुल 20 बंधकों की रिहाई गई."
हमास और इजरायल के बीच मध्यस्थ कतर इसका समर्थन करता दिखाई दिया.
समझौते के अनुसार, इजरायल को प्रत्येक बंधक की रिहाई के लिए तीन फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना होगा. कतरी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने कहा कि कुल 10 बंधकों के बदले में 30 फिलिस्तीनियों को इजरायली जेलों से रिहा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें :- विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे पीएम मोदी, देखें VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं