- इजरायल की वायुसेना ने ईरान में हवाई हमले का एक नया वीडियो जारी किया है
- इस वीडियो में ईरान के सैन्य मुख्यालय को ध्वस्त होता हुआ दिखाया जा रहा है
- इजरायली वायुसेना ने एक्स पर वीडियो जारी किया है, तेहरान ने इन हमलों का बदला लेने की बात कही है
इजरायल ने ईरान में किए गए हवाई हमले का एक नया वीडियो जारी किया गया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस हमले में ईरान का सैन्य मुख्यालय का इमारत पलभर में खाक हो गया. इजरायली वायु सेना ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. इसी हमले में ईरान के टॉप 7 कमांडर मारे गए थे.
खामेनेई के कंपाउंड में किया था ऐसे ही हमले
गौरतलब है कि ऐसे एक और हमले में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी. इस हमले के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल से बदला लेने का ऐलान किया है.
תיעוד מהדקות האחרונות: השמדת מפקדה של משטר הטרור האיראני בלב טהרן pic.twitter.com/5kh5WcLKTf
— Israeli Air Force (@IAFsite) March 1, 2026
इजरायली वायुसेना का वीडियो
इजरायली वायुसेना की तरफ से जारी वीडियो में निशाने पर सटीक हमला होता हुआ दिखाया जा रहा है. निशाना इतना सटीक कि सभी इमारतें पलभर में खाक हो गईं. ईरानी सेना के मुख्यालय को ध्वस्त करने के बाद एक्स पर इजरायली वायुसेना ने वीडियो पोस्ट किया है. जिस वक्त ये हमला किया गया है उस वक्त आसपास गाड़ियां भी जाती हुई दिखाई दे रही है. इस हमले में
ईरान के टॉप कमांडर मारे गए
इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त हमले में ईरान को काफी नुकसान पहुंचा है. ईरान के 7 टॉप सैन्य कमांडर को मार दिया गया है. ईरान अब बदले की बात कर रहा है. हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही इजरायल ने तेहरान के कई इलाकों में जोरदार हमला किया है. हालांकि, ईरान इजरायल के अलावा बहरीन, यूएई में भी हमले कर रहा है. शारजाह में भी कई धमाके की आवाज सुनी गई है.
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता के संदेश जारी कर कहा है कि अभी तो कभी नहीं. ट्रंप ने भी ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान ने कुछ भी गलत फैसला किया तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा जो कभी नहीं हुआ होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं