आईएस नेता अबू बकर अल बगदादी
बगदाद:
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मोसुल की प्रसिद्ध झुकी हुई मीनार और उससे जुड़ी मस्जिद को बुधवार को विस्फोट कर उड़ा दिया. इस मस्जिद में आईएस नेता अबू बकर अल बगदादी 2014 में पहली बार लोगों के सामने पेश हुआ था. आईएस के एक शीर्ष कमांडर अब्दुलमीर याराल्लाह ने एक बयान में कहा, 'हमारे जिहादी पुराने शहर में अंदर तक उनके ठिकानों की ओर बढ़ रही है और जब वे नूरी मस्जिद के 50 मीटर के दायरे में घुस गए तो आईएस ने नूरी मस्जिद और हदबा को उड़ा कर एक और ऐतिहासिक अपराध किया.
अमेरिका के नेतृत्व वाली सेना से मोसुल में आईएस की चार दिनों से भयंकर लड़ाई चल रही है. चौथे दिन मोसुल के इस दो विख्यात मस्जिदों को तबाह कर दिया गया. तीन साल पहले जब बगदादी ने खिलाफत की घोषणा की थी, तब से अब तक जिहादी संगठन ने इराक और सीरिया में बड़ी संख्या में धरोहर स्थलों और स्मारकों को तबाह किया है.
इराक में 22 आईएस आतंकवादी मारे गए
पिछले सप्ताह इराक के मध्य क्षेत्र में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमलों और सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 22 आतंकवादी मारे गए थे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अल-खालिस कस्बे के मेयर उदई अल-खादरान के हवाले से बताया कि मंगलवार को इराक के पूर्वी प्रांत दियाला और उत्तरी-मध्य प्रांत सलाहुद्दीन के बीच प्रांतीय सीमा पर स्थित तेबिजाह क्षेत्र में इराक के लड़ाकू विमानों ने आईएस ठिकानों पर हवाई हमले किए.
अल-खादरान ने कहा कि इन हवाई हमलों में 20 से अधिक आतंकवादियों मारे गए और पांच वाहन नष्ट हो गए, जिसमें एक वाहन विस्फोटक से भरा था.
सलाहुद्दीन प्रांत में सुरक्षा बलों ने सेनियाह कस्बे के आसपास शहर दो दिशाओं की ओर से आईएस आतंकवादी हमलों को नाकाम कर दिया.
सूत्रों ने बताया कि भारी संघर्षों के कुछ घंटों के बाद हमलावरों को वापस भागना पड़ा. उनके दो लड़ाके मारे गए. हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई.
इनपुट: भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Islamic State, Mosul Mosque, Tilted Tower, Abu Bakr Al Baghdadi