पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वॉशिंगटन में मुलाकात की. ये मुलाकात ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर गहराते तनाव के बीच हुई है. इस दौरान पत्रकारों ने इशाक डार की दुखती रग पर हाथ रख दिया.
पाकिस्तान विदेश मंत्री से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देगा. इस सवाल की तो उन्हें उम्मीद ही नहीं थी. सवाल सुनने के बाद वो ठिठक गए और बिना जवाब दिए चले गए.
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों से 'अब्राहम अकॉर्ड' (Abraham Accords) का हिस्सा बनने और इजरायल के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने की अपील की है. ट्रंप की इस कोशिश का मकसद मध्य पूर्व में जारी तनाव और ईरान संकट को खत्म करना है. इसी पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी विदेश मंत्री से यह सवाल पूछा गया था.
#WATCH I have Asked Pakistani FM @MIshaqDar50 About @POTUS Demand to Recognize Israel pic.twitter.com/EEbQ0JjCuo
— Faisal Ali Shah (@FaisalzUpdates) May 29, 2026
क्या है पूरा मामला?
वाशिंगटन में जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मीडिया के सामने आए, तो 'द पाकिस्तान डेली' के पत्रकार फैसल अली शाह ने पूछा, "क्या पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देगा?" इस सवाल को सुनते ही विदेश मंत्री इशाक डार ने पीठ घुमा लिया और बिना जवाब दिए वहां से चल पड़े.
विदेश मंत्री इशाक डार ने दी सफाई
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भले ही इशाक डार चुपचाप निकल गए हों, लेकिन बाद में उन्होंने इस मुद्दे पर पाकिस्तान का रुख साफ किया. पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के मुताबिक, डार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फिलिस्तीन और गाजा को लेकर पाकिस्तान अपने पुराने रुख पर पूरी तरह कायम है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक इजरायल एक स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र के निर्माण की दिशा में कदम नहीं उठाता, तब तक इस्लामाबाद अपनी मौजूदा नीति बदलने पर विचार नहीं कर सकता.
यह भी पढ़ें: आराश-ए-कमानगीर: ईरान का वो नया हथियार, जिसने अमेरिका के 300 करोड़ के ड्रोन को तबाह कर दिया; खासियत क्या है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं