विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

इराकी सुरक्षाबलों ने ISIS के 12 आतंकवादियों को मार गिराया

आईएस के लड़ाकों ने जूवियाह इलाके में सैन्य अड्डे पर मोर्टार और मशीनगन से जोरदार हमला किया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया.

इराकी सुरक्षाबलों ने ISIS के 12 आतंकवादियों को मार गिराया
आतंकियों के खिलाफ मोर्चे पर डटे इराकी सैनिक. (फाइल फोटो)
  • इराकी सुरक्षाबलों ने सलाहुद्दीन प्रांत में की कार्रवाई
  • सुरक्षाबलों ने आतंकियों को उनके अड्डे से खदेड़ा
  • संघर्ष में 3 जवानों की भी मौत हो गई
बगदाद: इराकी सुरक्षाबलों ने रविवार को सलाहुद्दीन प्रांत में आतंकी संगठन आईएस के 12 आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षा सूत्रों ने रविवार को बताया कि आईएस के लड़ाकों ने जूवियाह इलाके में सैन्य अड्डे पर मोर्टार और मशीनगन से जोरदार हमला किया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया. सूत्र ने बताया कि इराकी सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों को उनके अड्डे से खदेड़ दिया. हालांकि आतंकवादी सलाहुद्दीन की राजधानी तिकरित और मोसुल के बीच की मुख्य सड़क को बाधित करने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें :इराकी सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन ISIS के कब्जे से एक कस्बा छुड़ाया

VIDEO: क्या भारत में पैर जमा रहा है इस्लामिक स्टेट?​



3 जवानों की मौत, 8 घायल
जैसे ही सुबह हुई अतिरिक्त सुरक्षा बल और जंगी हेलीकॉप्टर संघर्ष स्थल पर पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. आतंकवादियों के भागने के बाद सुरक्षाबलों को संघर्ष स्थल पर 12 आंतकवादियों के शव मिले. इसके अलावा वहां ध्वस्त जंगी वाहन, हथियारों से भरे 3 ट्रक और गोला बारूद भी मिले. सूत्र ने बताया कि संघर्ष में इराकी सुरक्षा बल के भी तीन जवान मारे गए और आठ जवान घायल हुए. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iraqi Armed Groups
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com