विज्ञापन

अमेरिका का बड़ा ऐलान- ईरान के सुप्रीम लीडर समेत इन नेताओं की सूचना पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम

इससे ये भी साफ हो गया है कि अमेरिका ईरान के नये सुप्रीम लीडर की हत्या की कोशिशें जारी रखेगा. ये ईरान के लिए बहुत बड़ा खतरा है. युद्ध के माहौल अपने नेताओं की सेफ्टी भी उनकी सेना के लिए एक चुनौती बन सकती है.

अमेरिका का बड़ा ऐलान- ईरान के सुप्रीम लीडर समेत इन नेताओं की सूचना पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम
अमेरिका ने ईरान के इन नेताओं पर इनाम का ऐलान किया है.
  • अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर समेत दस नेताओं की जानकारी देने पर दस मिलियन डॉलर इनाम घोषित किया है
  • इनमें ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई और उनके प्रमुख सैन्य व सुरक्षा सलाहकार शामिल हैं
  • अमेरिका के रिवार्डस फॉर जस्टिस ने सोशल मीडिया पर इन नेताओं की तस्वीरें साझा कर सूचना मांगी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के सुप्रीम लीडर समेत 10 नेताओं का पता बताने वाले को अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है. इनमें नये सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई,  सुप्रीम लीडर ऑफिस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टेट अली असगर हेजाजी, सेक्रेटरी ऑफ द डिफेंस काउंसिल, सुप्रीम लीडर के सलाहकार, सुप्रीम लीडर के सैन्य सलाहकार मेजर जनरल याह्या रहीम सफावी, सुप्रीम लीडर ऑफिस के मिलिट्री ऑफिस चीफ, सुप्रीम लीडर ऑफिस के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सलाहकार और सचिव अली लारुआनी,  मिनिस्टर ऑफ इंटीरियर द ब्रिगेडियर इसकंदर मोमेनी, मिनिस्ट्री ऑफ इंटेलिजेंस इस्माइल खातिब और आईआरजीसी कमांडर शामिल हैं.

अमेरिका के रिवार्डस फॉर जस्टिस ने एक्स पर ट्वीट किया, 'क्या आपके पास इन ईरानी आतंकवादी नेताओं के बारे में कोई जानकारी है? हमें सूचना भेजें. इससे आप इनाम और पुनर्वास के पात्र बन सकते हैं.' साथ में सभी 10 ईरानी नेताओं और अधिकारियों में से अधिकांश की तस्वीर भी डाली है. जाहिर है अमेरिका अब वही पुराना नुस्खा आजमा रहा है, जो वो हर युद्ध में आजमाता रहा है.

फिर टारगेट अटैक की तैयारी में अमेरिका

साथ ही इससे ये भी साफ हो गया है कि अमेरिका ईरान के नये सुप्रीम लीडर की हत्या की कोशिशें जारी रखेगा. ये ईरान के लिए बहुत बड़ा खतरा है. युद्ध के माहौल अपने नेताओं की सेफ्टी भी उनकी सेना के लिए एक चुनौती बन सकती है. इजरायल और अमेरिका टारगेट हमले में माहिर माने जाते हैं. उनकी कोशिश है कि ईरान के दूसरी पंक्ति के नेताओं को भी मारकर ईरान की सत्ता अपने खास नेता को सौंप दी जाए.

ये भी पढ़ें-

ईस्ट चाइना सी में चीन के हजारों नाव क्यों जमा हो गये

अमेरिका क्या युद्ध अपराधी बनेगा? नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदार ट्रंप पर ये कैसा दाग

अली खामेनेई को मारकर भी ईरान से हार गए ट्रंप? दिल की चाहत रह गई अधूरी

सरेंडर करने वाला है ईरान, डोनाल्ड ट्रंप ने G7 कॉल में किया दावा, ईरान का आया जवाब

रूस का तेल अब कोई भी खरीदे अमेरिका को दिक्कत नहीं, बस शर्त ये... यूक्रेन-ब्रिटेन-जर्मनी भड़के 

ईरान युद्ध में अब तक क्या किया...पेंटागन का जवाब-मुजतबा खामेनेई का चेहरा भी खराब कर दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com