विज्ञापन

ईरान में सब सीख रहे AK-47 चलाना! चौराहों पर महिलाओं-बच्चों को मिल रही ट्रेनिंग, TV पर एंकर भी चला रहा हथियार

US Iran War: ईरान की राजधानी तेहरान के हफ़्ते तिर स्क्वायर पर गन बूथ बनाकर महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग AK-47 चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है तो ईरान के सरकारी टीवी पर लाइव शो में भी ठीक यही हो रहा है.

ईरान में सब सीख रहे AK-47 चलाना! चौराहों पर महिलाओं-बच्चों को मिल रही ट्रेनिंग, TV पर एंकर भी चला रहा हथियार
US Iran War: ईरान में अब सार्वजनिक तौर पर आम लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही
  • ईरान में आम लोगों को सार्वजनिक रूप से AK-47 जैसे हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है
  • ईरानी सरकारी टीवी चैनल पर लाइव कार्यक्रमों में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दिखाई जा रही है
  • एक लाइव शो में ईरानी टीवी एंकर ने UAE के राष्ट्रीय झंडे की ओर असली गोली चलाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War: अमेरिका और खाड़ी के दूसरे देशों से जारी तनाव के बीच ईरान में कुछ अलग देखने को मिल रहा है. ईरान में अब आम लोगों को सार्वजनिक तौर पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. ईरान की राजधानी तेहरान के हफ़्ते तिर स्क्वायर पर गन बूथ बनाकर महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग AK-47 चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है तो ईरान के सरकारी टीवी पर लाइव शो में भी ठीक यही हो रहा है. हथियार चलाने की ट्रेनिंग वाले एक कार्यक्रम में एक टीवी एंकर ने तो संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के राष्ट्रीय झंडे पर ही गोली चला दी. यह सब लाइव प्रसारण के दौरान हुआ.

ईरान में क्या हो रहा?

ईरान इन दिनों टीवी पर हथियारों की ट्रेनिंग वाले कार्यक्रम बढ़ा रहा है, ताकि आम लोगों को संभावित बड़े युद्ध के लिए तैयार किया जा सके. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तेज बहस छिड़ गई है और कई लोग इसे युद्ध की तैयारी का संकेत मान रहे हैं. प्राइमटाइम में एक लाइव हथियार ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान, चेहरा ढके हुए IRGC कमांडर के साथ मौजूद एक ईरानी टीवी एंकर ने UAE के राष्ट्रीय झंडे की तरफ असली असॉल्ट राइफल से गोली चला दी.

यह प्रसारण सरकारी चैनल “ओफोग टीवी” पर दिखाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान इन दिनों प्राइमटाइम टीवी पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग वाले कार्यक्रम दिखा रहा है, ताकि आम नागरिकों को संभावित बड़े युद्ध के लिए तैयार किया जा सके. शुक्रवार रात ईरान के सरकारी टीवी पर कई कार्यक्रम प्रसारित किए गए, जिनमें एकंर स्टूडियो में राइफल के साथ दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि वे हथियार चलाने की बुनियादी ट्रेनिंग सीख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर युद्ध में शामिल होंगे. ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे दृश्य कम से कम तीन कार्यक्रमों में दिखे. 

महिलाओं और मासूम बच्चों को भी मिल रही ट्रेनिंग

न्यूज एजेंसी AFP ने भी कई फोटो शेयर करके दिखाए हैं कि कैसे ईरान की महिला सैन्यकर्मी आम महिलाओं को तेहरान में हफ़्ते तिर स्क्वायर के एक बूथ पर बंदूक का उपयोग करने के बारे में ट्रेनिंग दे रही है.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

ऐसा नहीं है कि यहां ट्रेनिंग सिर्फ महिलाओं को मिल रही थी. मासूम बच्चों और आम पुरुषों के लिए अलग से सैन्यकर्मी था जो उन्हें हथियार चलाना सिखा रहा था.

यह भी पढ़ें: UAE में न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास ड्रोन हमले से लगी आग, शक के घेरे में ईरान और उसके प्रॉक्सी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com