विज्ञापन

Ayatollah Ali Khamenei: US/इजराइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत; ईरानी मीडिया की पुष्टि

Ayatollah Khamenei Death: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुष्टि के बाद अब ईरानी स्टेट मीडया ने भी खामेनेई की मौत को कंफर्म कर दिया है. हालांकि बड़ी बात यह है कि अभी ईरान की सरकार ने इसपर कुछ नहीं कहा है.

Ayatollah Ali Khamenei: US/इजराइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत; ईरानी मीडिया की पुष्टि
  • ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी और इजराइली हमले में खामनेई की मौत हो गई है
  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई की मौत की खबर ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ा दी है
  • अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि ईरानी सरकार या खामनेई के कार्यालय द्वारा नहीं की गई है
नई दिल्ली/तेहरान:

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई इजरायली हमले में मारे गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुष्टि के बाद अब ईरानी स्टेट मीडया ने भी कंफर्म कर दिया है. हालांकि बड़ी बात यह है कि अभी ईरान की सरकार ने इसपर कुछ नहीं कहा है. सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की है. इसके अलावा 7 दिनों का सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है. 


ईरानी  मीडिया ने क्या बताया?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई की मौत हो गई है, इस पर अब ईरान की सरकारी मीडिया IRIB News ने भी मुहर लगा दी है. ट्रंप के बाद ईरान की तरफ से पहली बार स्वीकार किया गया है कि उनका सुप्रीम लीडर अब मारा गया है. IRIB News ने बताया कि इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हम इस्लामी क्रांति के शहीदों के सरदार, प्रतीक्षारत लोगों के सैय्यद-उश-शुहदा और हजरत वली-ए-अस्र (अ.ज.) के सच्चे नायब, इमाम खामेनेई (र.अ.) की रमजान के पवित्र महीने में गौरवशाली शहादत पर इमाम जमान (अ.फ.), उम्मते इस्लाम, महान धर्मगुरुओं (मराज-ए-एजाम) और ईरान के महान राष्ट्र को बधाई और संवेदना पेश करते हैं. IRGC ने आगे बताया कि सर्वशक्तिमान ईश्वर ने मुजाहिद और हजरत जहरा (स.अ.) की इस पाक संतान की रूह को, उनके मार्गदर्शक अमीर-उल-मोमिनीन अली (अ.स.) की तरह, रमजान के महीने में स्वीकार किया और उन्हें शहादत के पद पर आसीन किया.

फार्स समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट किया है कि खामेनेई की मौत के बाद सरकार ने 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है.इसके साथ ही सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों का भी ऐलान किया गया है.

एक महान नेता खो दिया... 

 IRGC ने आगे कहा कि हमने एक महान नेता को खो दिया है और हम उनके शोक में बैठे हैं, जो अपनी रूह की पवित्रता, ईमान की ताकत, मामलों में दूरदर्शिता, अत्याचारियों के सामने साहस और अल्लाह की राह में जिहाद के मामले में अपने युग में अद्वितीय थे. मानवता के सबसे दुष्ट आतंकवादियों और जल्लादों के हाथों शहादत, इस महान नेता की सच्चाई और उनकी निष्काम सेवाओं की स्वीकृति का प्रमाण है.

बयान में आगे कहा गया कि इस्लाम और महान ईरान की राह में शहादत एक जीत और लक्ष्य के करीब पहुंचने का संकेत है. इमाम खामेनेई (र.अ.) की शहादत और अल्लाह की ओर हिजरत के साथ उनका रास्ता और उनकी पद्धति रुकेगी नहीं, बल्कि शक्ति और भव्यता के साथ जारी रहेगी. यह शहादत हमारे राष्ट्र को प्यारे इमाम खामेनेई के नूरानी रास्ते पर चलने के लिए और अधिक दृढ़ बनाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayotallah Khamenei, Ayotallah Khamenei Death, Iran Israel Attack, Iran Israel War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com