विज्ञापन

बिजली घरों के चारों ओर हाथ जोड़कर खड़े हो जाएंगे ईरान के युवा... ट्रंप के अटैक से पहले नई तरकीब?

US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने मंगलवार, 7 अप्रैल की रात 8 बजे होर्मुज नहीं खोला तो वो ईरान को तबाह कर देंगे, उसके बिजली-पानी प्लांट से लेकर पुल तक, सब पर हमला करेंगे.

बिजली घरों के चारों ओर हाथ जोड़कर खड़े हो जाएंगे ईरान के युवा... ट्रंप के अटैक से पहले नई तरकीब?
US Iran War: ट्रंप की डेडलाइन से पहले ईरान ने युवाओं से कहा- पावर प्लांट के पास जमा हो जाओ

US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए जो डेडलाइन दी है, वो तेजी से करीब आ रही है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने मंगलवार, 7 अप्रैल की रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक ऐसा नहीं किया तो वो ईरान को तबाह कर देंगे, उसके बिजली-पानी प्लांट से लेकर पुल तक, सब पर हमला करेंगे. ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है. ईरान ने अपने यहां के युवाओं से अपील की है कि वे देश के महत्वपूर्ण बिजली प्लांट के चारों ओर प्रतीकात्मक मानव श्रृंखला बनाएं.

दरअसल ईरान के खेल और युवा मंत्रालय ने देश के युवाओं (जिनमें खिलाड़ी, कलाकार और छात्र शामिल हैं) से कहा है कि वे मंगलवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे बिजली प्लांट्स के आसपास इकट्ठा हों. यह समय डोनाल्ड ट्रंप की उस डेडलाइन से लगभग 13 घंटे पहले है, जिस वक्त तक उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को कहा है. यह डेडलाइन बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे खत्म होगी.

ईरान ने क्या प्लान बनाया?

ईरान के युवा मामलों के उपमंत्री अलीरेजा रहीमी ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “यह प्लान (मानव श्रृंखला बनाने का) खुद युवाओं के सुझाव पर बनाया गया है... कुछ यूनिवर्सिटीज के युवाओं, युवा कलाकारों और युवा संगठनों ने सुझाव दिया कि हम देश के बिजली संयंत्रों के चारों ओर एक मानव घेरा या मानव श्रृंखला बनाएं.”

ईरानी मंत्री के अनुसार इस प्रतीकात्मक कदम को "उज्ज्वल भविष्य के लिए ईरान के युवाओं की मानव श्रृंखला” नाम दिया गया है. उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि देश भर के युवाओं की भागीदारी से यह मानव श्रृंखला बिजली संयंत्रों के चारों ओर बनेगी. यह देश की महत्वपूर्ण संरचनाओं की रक्षा करने और उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए युवाओं की प्रतिबद्धता का संकेत होगा.”

यह भी पढ़ें: ईरान के लिए मंगलवार होगा 'अमंगल'? रात 8 बजे नरक बनाने को तैयार ट्रंप, उधर UN में चीन-रूस बने 'संकटमोचक'

ट्रंप की धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपनी धमकी को और बढ़ाते हुए अब देश के सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को भी निशाना बनाने की बात कही है. यह उस समय हुआ है जब उनका अल्टीमेटम खत्म होने के करीब है. इस बीच ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह युद्ध का स्थायी अंत चाहता है. जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “पूरा देश एक ही रात में तबाह किया जा सकता है, और वह रात शायद कल की रात हो सकती है.”

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनकी डेडलाइन अंतिम है और उन्होंने पहले ही ईरान को काफी समय बढ़ाकर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “कल रात 12 बजे तक ईरान का हर पुल पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा.”

यह भी पढ़ें: गाली देने पर आलोचना करने वालों को ट्रंप ने दिया जवाब, जवाब क्या चेतावनी कहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Israel War Against Iran, Strait Of Hormuz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com