विज्ञापन

ईरान ने थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्टेट ऑफ हार्मुज में किया हमला, 20 क्रू मेंबर बचाए गए, 3 लापता

ईरान ने जिस समय इस थाई शिप को निशाना बनाया उस दौरान उस पर कुल 20 क्रूम मेंबर्स मौजूद थे. हालांकि, इस हमले के बाद सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

ईरान ने थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्टेट ऑफ हार्मुज में किया हमला, 20 क्रू मेंबर बचाए गए, 3 लापता
ईरान ने स्टेट ऑफ हार्मुज में थाई शिप पर किया अटैक
NDTV

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध हर बीतते दिन के साथ और खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है. इस युद्ध के बीच ईरान स्टेट ऑफ हार्मुज पर अपनी नजर बनाए हुए है. बुधवार को ईरान ने स्टेट ऑफ हार्मुज में थाईलैंड के एक कार्गो शिप को निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में इस कार्गो शिप को बड़ा नुकसान हुआ है. जिस इस शिप पर ईरान ने हमला किया उसपर हमले के दौरान 23 क्रू मेंबर्स मौजूद थे. इनमें से 20 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है. जबकि तीन क्रू मेंबर लापता बताए जा रहे हैं. 

आपको बता दें कि इस हमले को लेकर रॉयल थाई नेवी ने एक बयान भी जारी किया है. इस बयान के अनुसार मयूरी नारी शिप थाई कंपनी प्रेशियस शिपिंग पीसीएल का एक बड़ा मालवाहक जहाज है.ये संयुक्त अरब अमीरात में खलीफा बंदरगाह से रवाना हुआ था और भारत में कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा था, जब होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते समय उस पर हमला हुआ. 

रॉयल थाई नेवी द्वारा जारी की गई तस्वीरों में जहाज के पतवार और अधिरचना से गहरा काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, और आसपास के पानी में जीवन बेड़ियां दिखाई दे रही हैं. रॉयल थाई नेवी ने एक बयान में कहा कि हमले के विशिष्ट विवरण और कारण की फिलहाल जांच की जा रही है. किसी भी समूह ने जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: क्या युद्ध के मैदान में चीन की आंख से देख रहा है ईरान,हमले से पहले वायरल हुई तस्वीरों में क्या था

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com