विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

सोने का नाटक कर महिला को छूता रहा, अमेरिका में भारतीय युवक गंदी हरकत का दोषी पाया गया

फ्लाइट के दौरान जब महिला जगी तो उसे पता चला कि वरूण अरोड़ा उसे अनुचित तरह से छू रहा है, यौन दुर्व्यवहार (सेक्सी ग्रोपिंग) कर रहा है. यह बात कोर्ट में साबित हो चुकी है.

सोने का नाटक कर महिला को छूता रहा, अमेरिका में भारतीय युवक गंदी हरकत का दोषी पाया गया
फ्लाइट की प्रतिकात्मक तस्वीर
  • अमेरिका में 38 वर्षीय वरुण अरोड़ा को घरेलू फ्लाइट में महिला के साथ यौन दुर्व्यवहार करने का दोषी ठहराया गया है
  • आरोपी वरुण अरोड़ा बिना वैध कागजात के अमेरिका में रह रहा है और मई में उसे सजा सुनाई जाएगी
  • अगस्त 2024 में फ्लाइट के दौरान वरुण ने सोने का नाटक करके महिला के साथ यौन दुर्व्यवहार किया था

अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को डोमेस्टिक फ्लाइट के अंदर साथ जा रही महिला पैसेंजर के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार 38 साल के वरुण अरोड़ा बिना किसी वैध कागज या स्टेटस के अमेरिका में मौजूद हैं. अब उन्हें मई में सजा सुनाई जाएगी. जिस अपराध के लिए उन्हें दोषी पाया गया है, उसमें उन्हें अधिक से अधिक दो साल तक की जेल की सजा दी जा सकती है.

वरूण ने फ्लाइट में क्या किया था?

सुनवाई के दौरान पेश किए गए अदालती रिकॉर्ड और सबूतों के अनुसार, अगस्त 2024 में वरुण अरोड़ा ने रोड आइलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ली थी. फ्लाइट के दौरान जब एक महिला जगी तो उसे पता चला कि वरूण अरोड़ा उसे अनुचित तरह से छू रहा है, यौन दुर्व्यवहार (सेक्सी ग्रोपिंग) कर रहा है. स्लीप मास्क पहने हुए वरुण अरोड़ा ने सोने का नाटक किया. महिला ने बार-बार उसका हाथ हटाया लेकिन उसके बावजूद वरुण उस पर अपना हाथ रखता रहा. अदालत में यह बात सिद्ध हो चुकी है.

अब अमेरिका के संघीय जिला अदालत के जज अमेरिकी सजा दिशानिर्देशों और अन्य वैधानिक कारकों पर विचार करने के बाद यह तय करेंगे कि वरुण को इस अपराध की क्या सजा दी जाएगी. 7 मई को सजा सुनाई जाएगी. मामले की जांच एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस द्वारा की गई थी. सहायक अमेरिकी अटॉर्नी रसेल एल कार्लबर्ग के साथ विशेष सहायक अमेरिकी अटॉर्नी मैडिसन मुम्मा द्वारा मुकदमा चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड बॉम्बर ने हवा में ही प्लेन में विस्फोट कर दिया, मरा भी सिर्फ वही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
USA, US Crime News, Indians In US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com