विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2020

UAE में भारतीय दंपत्ति की मौत, कोरोना वायरस से नहीं थे संक्रमित: रिपोर्ट

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)में रह रहे एक भारतीय दंपति की पांच दिन के अंतराल में मौत हो गई. दोनों में से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं था.

UAE में भारतीय दंपत्ति की मौत, कोरोना वायरस से नहीं थे संक्रमित: रिपोर्ट
बच्चों ने अपने माता-पिता को यूएई में ही दफनाने का निर्णय किया (तस्वीर-प्रतीकात्मक)
दुबई:

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)में रह रहे एक भारतीय दंपति की पांच दिन के अंतराल में मौत हो गई. दोनों में से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं था. गल्फ न्यूज ने रविवार को अपनी एक खबर में कहा कि केरल से ताल्लुक रखने वाली सोफिया हबीब (57) का यहां एक अस्पताल में एक सप्ताह इलाज चलने के बाद 18 अप्रैल को निधन हो गया.उनके परिवार ने बताया कि सोफिया की मौत के पांच दिन बाद 23 अप्रैल को उनके शोकाकुल पति ए आर हबीब रहमान (66)का शारजाह के एक अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने बताया कि दोनों में से किसी को भी कोरोना वायरस संक्रमण नहीं था. उनके तीन बच्चे हैं और तीनो यहीं नौकरी करते हैं. बच्चों ने अपने माता-पिता को यूएई में ही दफनाने का निर्णय किया. 

'दंपति की बेटी हाइफा ने बताया,‘‘हमने पूरी कोशिश की कि उन्हें एक ही स्थान पर दफनाया जाए लेकिन संक्रमण के कारण कहीं आने-जाने पर लगी पाबंदियों के कारण हम ऐसा नहीं कर पाए.'' खबर में बताया गया कि सोफिया को अल कॉज में दफनाया गया, वहीं हबीब को शारजाह में. हाइफा ने बताया कि उनके माता-पिता एक दूसरे के काफी करीब थे. 

उन्होंने कहा,‘‘हमें मालूम था कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे. मां की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई और उनके सदमे में पापा की भी मौत हो गईं.'' हाइफा ने बताया कि उनकी मां की कोरोना वायरस की तीनों रिपोर्ट ठीक आईं थीं. खबर के अनुसार हबीब 43 वर्ष पहले यूएई आए थे और शारजाह में एक निजी कंपनी में काम करते थे. उनका विवाह 1985 में सोफिया के साथ हुआ था और उसके बाद वह भी यूएई आ गई थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Couple Died In UAE, UAE, Gulf News, Coronavirus World News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com