जो बाइडन (Joe Biden) के चुनाव अभियान में अहम सदस्य रहे तथा उनके शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित समिति का हिस्सा रहे भारतीय मूल के अमेरिकी माजू वर्गीज (Maju Varghese) को मंगलवार को औपचारिक रूप से व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय (WHMO) का निदेशक नियुक्त किया गया. डब्ल्यूएचएमओ निदेशक के तौर पर वर्गीज दुनियाभर में राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के सिलसिले में एयरफोर्स वन के सभी सैन्य अभियानों का कामकाज देखेंगे.
व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय, व्हाइट हाउस में एक ऐसा विभाग है जो व्हाइट हाउस के कामकाज में सैन्य समर्थन प्रदान करता है. इन कार्यो में खाद्य सेवाएं, राष्ट्रपति की आवाजाही, चिकित्सकीय सहयोग, आपात मेडिकल सेवाएं , आतिथ्य सेवाएं आदि शामिल हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्गीज की उम्र 40 साल के आसपास है. वह राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी समिति के चार सदस्यों में से एक थे. इसी समिति ने 20 जनवरी को बाडइन एवं कमला हैरिस के क्रमश: राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कार्यक्रम की कमान संभाली थी.
वह 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान के प्रमुख संचालन अधिकारी रहे थे. वर्गीज का जन्म अमेरिका में हुआ है. उनके माता-पिता केरल के तिरूवला से अमेरिका गये थे. वह राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र में मैसाच्यूसेट्स विश्वविद्यालय से स्नातक हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं