भारत और नेपाल के बीच दशकों पुरानी सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक से नवाजा. काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक खास समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया.
दरअसल, जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक मिलना महज एक औपचारिक सम्मान नहीं है, बल्कि यह भारत और नेपाल के बीच कायम खास फौजी रिश्तों की एक अनोखी और बरसों पुरानी परंपरा का हिस्सा है. इस परंपरा के तहत भारत और नेपाल एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को अपने यहां जनरल की मानद रैंक देते हैं. इसे दोनों देशों की सेनाओं के बीच भरोसे, दोस्ती और भाईचारे की अहम निशानी माना जाता है.
Strengthening India–Nepal Friendship 🇮🇳🇳🇵#GeneralDhirajSeth, #COAS, during his ongoing official visit to #Nepal, in a solemn ceremony, paid tribute by laying a wreath at #Tundikhel and reviewed a ceremonial Guard of Honour at the #NepaliArmy Headquarters.
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) August 17, 2026
The #COAS called on… pic.twitter.com/1VtlS8iZ4j
भरोसे, पेशेवर इज्जत और मजबूत रिश्तों का प्रतीक
भारतीय सेना के मुताबिक, यह आपसी सम्मान सिर्फ एक रस्म भर नहीं है. यह दोनों सेनाओं के बीच भरोसे, पेशेवर इज्जत और मजबूत रिश्तों का प्रतीक है. वक्त के साथ दोनों देशों में फौजी नेतृत्व की कई पीढ़ियां बदलीं, लेकिन यह परंपरा लगातार जारी रही.
यही वजह है कि जनरल धीरज सेठ को दिया गया यह सम्मान सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच रिश्तों की लगातार मजबूती का भी पैगाम है. यह समारोह भारतीय और नेपाली सेना की उस सोच को भी सामने लाता है, जिसके तहत दोनों फौजें अपने ऐतिहासिक रिश्तों को कायम रखते हुए साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक दिए जाने से दोनों सेनाओं के बीच दोस्ती और सहयोग के रिश्ते और मजबूत हुए हैं.
17 से 19 अगस्त तक नेपाल के आधिकारिक दौरे जनरल धीरज सेठ
भारत और नेपाल के फौजी रिश्तों में यह परंपरा इसलिए भी अहम मानी जाती है, क्योंकि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सिर्फ औपचारिक संपर्क ही नहीं, बल्कि लंबे समय से साझा प्रशिक्षण, अधिकारियों के दौरे और पेशेवर सहयोग का सिलसिला भी चलता रहा है.
गौरतलब है कि जनरल धीरज सेठ 17 से 19 अगस्त तक नेपाल के आधिकारिक दौरे पर हैं. उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के बीच पारंपरिक फौजी रिश्तों के साथ-साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. इस दौरे के दौरान ऐतिहासिक फौजी संबंधों को आगे बढ़ाने के अलावा रक्षा सहयोग के कई अहम पहलुओं पर भी बातचीत होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: सुलह के लिए ईरान के सबसे ताकतवर गुट से अमेरिका ने की थी चुपके से बात! लेकिन ट्रंप का प्लान B भी फेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं