विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2012

चीन की सभी गतिविधियों पर भारत की नजर

चीन की सभी गतिविधियों पर भारत की नजर
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को संसद में कहा कि भारत चीन की सभी गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए है।
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को संसद में कहा कि भारत चीन की सभी गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए है।

एंटनी लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था कि क्या सरकार को इस बारे में जानकारी है कि चीन के अक्साई चिन में एक खगोलीय वेधशाला स्थापित की जा रही है।

एंटनी ने एक बयान में कहा कि यह वेधशाला चीन के शिकुआन्हे में स्थापित हो रही है। उन्होंने कहा, "सरकार चीन की सभी गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए है और देश की सुरक्षा जरूरतों से पूरी तरह वाकिफ है।" उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा और देश का आर्थिक हित सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।"
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, चीन, भारत की नजर, India, Ak Antony, एके एंटोनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com