विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2019

इमरान खान ने कहा- अगर भारत जम्मू कश्मीर पर फैसला 'पलटे' तो कर सकते हैं बातचीत

इमरान खान ने कहा कि अगर भारत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने का फैसला 'पलटता' है, प्रतिबंधों को खत्म करता है और अपनी सेना को वापस बुलाता है तभी उसके साथ बातचीत हो सकती है.

इमरान खान ने कहा- अगर भारत जम्मू कश्मीर पर फैसला 'पलटे' तो कर सकते हैं बातचीत
इमरान खान (फाइल फोटो)
  • इमरान खान ने कहा- भारत अपनी सेना वापस बुलाए तो बात संभव
  • कश्मीर पर बातचीत में कश्मीरी पक्षकार भी शामिल हों- इमरान खान
  • दोनों परमाणु संपन्न देश सैन्य युद्ध के करीब पहुंच सकते हैं- इमरान
पाकिस्तान:

पाक पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि अगर भारत जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) का विशेष दर्जा हटाने का फैसला 'पलटता' है, प्रतिबंधों को खत्म करता है और अपनी सेना को वापस बुलाता है तभी उसके साथ बातचीत हो सकती है. 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' में एक लेख में गुरुवार को खान ने फिर चेतावनी दी कि अगर विश्व कश्मीर पर भारत के फैसले को रोकने के लिए कुछ नहीं करता तो दो परमाणु संपन्न देश सैन्य लड़ाई के करीब पहुंच जाएंगे. खान ने कहा, 'कश्मीर पर संवाद में सभी पक्षकार खासतौर से कश्मीरी शामिल होने चाहिए.'

पाकिस्तान: सिख ग्रंथी के परिवार का दावा- बेटी को जबरन कबूल करवाया इस्लाम फिर मुस्लिम लड़के से करवाई शादी, मदद करें इमरान खान

उन्होंने कहा, 'लेकिन वार्ता तभी शुरू हो सकती है जब भारत कश्मीर के अवैध कब्जे को वापस ले, कर्फ्यू हटाए और अपनी सेना वापस बुलाए.' उन्होंने कहा कि अगर दुनिया ने कश्मीर पर भारत के कदम को रोकने के लिए कुछ नहीं किया तो पूरी दुनिया को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे क्योंकि दोनों परमाणु संपन्न देश सैन्य युद्ध के करीब पहुंच जाएंगे.

Video :इमरान खान ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, की वार्ता की पेशकश

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Jammu And Kashmir, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com