विजय माल्या (फाइल फोटो)
लंदन:
शराब कारोबारी और मोटर रेसिंग की दुनिया के बॉस कहे जाने वाले विजय माल्या मुंबई में जांचकर्ताओं के सामने पेश होंगे या नहीं, इसे लेकर खुद माल्या भी संभवत: पसोपेश में में होंगे! क्योंकि, ऑस्ट्रेलियन फॉर्म्यूला वन ग्रैंड पिक्स भी इसी हफ्ते शुरू हो रही है और उन्हें मुंबई में जांचकर्ताओं के सामने भी इसी हफ्ते पेश होना है।
भारत आने पर संशय बरकरार...
किंगफिशर एयरलाइन के लिए गए लोन की कुल बकाया राशि 9000 करोड़ रुपये नहीं चुकाने के चलते बैंकों की ओर से दबाव डाला जा रहा था जिसके बाद वह एकाएक 2 मार्च को देश छोड़कर निकल गए थे। उनके यूं निकल जाने से संसद में भी कोहराम मच गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने माल्या को एक बैंक लोन के संबंध में सवाल जवाब के लिए समन जारी किया था जिसमें उन्हें शुक्रवार को पेश होना है। शुक्रवार को ही ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स पहली औपचारिक प्रैक्टिस करेगा। माल्या ब्रिटेन की फोर्स इंडिया टीम के को-ऑनर हैं और नियमित तौर पर रेस अटेंड करते रहे हैं। उनके भारत जाने की योजना पर पूछे जाने पर उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया।
पिछले हफ्ते माल्या के तेविन गांव में बने बंगले पर फोर्स इंडिया की कई कारों का आना जाना बताया गया। माल्या का उत्तरी लंदन में स्थित यह बंगला 16.5 मिलियन डॉलर का है।
ट्रिपल फॉर्म्यूला वन वर्ल्ड चैंपियन लुइस हैमिल्टन के पिता से खरीदा था बंगला...
पिछले ही साल माल्या ने हर्टफोर्डशर एस्टेट खरीदा था। यह उन्होंने ट्रिपल फॉर्म्यूला वन वर्ल्ड चैंपियन लुइस हैमिल्टन के पिता एंथनी हैमिल्टन से खरीदा था। इस शानदार विशालकाय बंगले में दो स्वीमिंग पूल हैं, कई कारें हैं और कम से कम 20 खिड़कियां है। माल्या के लंदन के घर के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
माल्या इस बात से साफ इंकार कर चुके हैं कि वह देश छोड़कर भागे हैं। तब 2 मार्च को देश छोड़ने के बाद पहली बार विजय माल्या ने ट्वीट करके भगोड़ा बताने के आरोप को गलत बताया था। विजय माल्या ने कहा था- मैं अंतर्राष्ट्रीय कारोबारी हूं और बिजनेस के सिलसिले में विदेश आना जाना लगा रहता है।
पिछले हफ्ते न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को फोर्स इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने कहा था कि उन्हें माल्या की योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फरवरी में टीम के सीओओ ओटमार जाफनर ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि माल्या इस साल आधी से ज्यादा रेसों में शामिल होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विजय माल्या