विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2015

पेरिस हमलों के संदिग्धों की तलाश में फ्रांस के गांव में जोरदार अभियान, सभी रास्ते बंद किए गए

पेरिस हमलों के संदिग्धों की तलाश में फ्रांस के गांव में जोरदार अभियान, सभी रास्ते बंद किए गए
पेरिस: पेरिस आतंकी हमले के संदिग्धों की तलाश में फ्रांस में जोरदार अभियान जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि स्पेन से सटी सीमा के पास दक्षिण पश्चिम फ्रांस के अर्टिगट में करीब 40 पुलिस गाड़ियां भेजी गई हैं।

इनमें हथियारबंद गाड़ियां भी हैं। दो हेलीकॉप्टर भी आसमान में उड़ते दिखे हैं। गांव में जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पुलिस को ओलिवियर कोरेल नामक संदिग्ध की तलाश है, जिसे 'व्हाइट अमीर' के नाम से भी जाना जाता है।

उसके संबंध फैब्रिस क्लेन से हो सकते हैं, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसने 13 नवंबर को पेरिस में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी। जांचकर्ताओं ने उसकी आवाज आधिकारिक रूप से पहचानी थी। इन हमलों में 130 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पेरिस हमला, फ्रांस, पुलिस ऑपरेशन, आतंकियों की तलाश, Paris Attacks, France, Hunt For Terrorists