विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2025

GenZ कुछ ऐसे मना रहे सुशीला कार्की को नेपाल का अंतरिम PM बनाए जाने का जश्न

नेपाल में युवाओं के उग्र आंदोलन के बाद सुशीला कार्की को सत्ता की कमान सौंपी गई है. इससे साफ होता है कि वह नेपाल के युवाओं की ही पसंद हैं. युवाओं को भरोसा है कि कार्की देश को तरक्की की राह पर ले जाएंगी.

GenZ कुछ ऐसे मना रहे सुशीला कार्की को नेपाल का अंतरिम PM बनाए जाने का जश्न
GenZ ने मनाया सुशीला कार्की को पीएम बनाए जाने का जश्न.
  • सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है, जिससे युवाओं में खुशी और उत्साह है.
  • कार्की ने युवाओं की पांच महत्वपूर्ण मांगें स्वीकार कीं, जिनमें आम चुनाव और संसद भंग करना शामिल हैं.
  • शपथ ग्रहण समारोह में GenZ नेता सुदान गुरुंग ने प्रधानमंत्री कार्की के पैर छूकर उनका सम्मान व्यक्त किया.
काठमांडू:

सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए (Nepal Interim PM Sushila Karki) के बाद युवाओं में खुशी का माहौल है. वह इसका जमकर जश्न मना रहे हैं. GenZ नेता सुदान गुरुंग ने शीतल निवास में शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के पैर छुए. ये तस्वीर उनके प्रति युवाओं के सम्मान को दिखाती है. बता दें कि शुक्रवार रात को सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम बनाई गईं.

ये भी पढ़ें- नेपाल में कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, 5 मार्च 2026 को आम चुनाव कराने पर सहमति

कार्की को पीएम बनाए जाने से  GenZ खुश 

नेपाल में युवाओं के उग्र आंदोलन के बाद सुशीला कार्की को सत्ता की कमान सौंपी गई है. इससे साफ होता है कि वह नेपाल के युवाओं की ही पसंद हैं. युवाओं को भरोसा है कि कार्की देश को तरक्की की राह पर ले जाएंगी. युवा उनको पीएम बनाए जाने से खुश हैं. उनके पीएम बनने की राह इतनी आसान नहीं थी. इस पर पर काबिज होने के लिए उन्होंने युवाओं की पांच मांगें मानी हैं.

  • GenZ आंदोलनकारी चाहते थे कि नेपाल में 6-12 महीने में आम चुनाव कराए जाएं, ताकि लोग अपनी मर्जी से सरकार चुन सकें.
  • नेपाल की संसद को भंग कर दिया जाए. ये मांग भी सुशीला कार्की ने मान ली है.
  •  नेपाल के GenZ चाहते हैं कि देश में ऐसी सरकार बने जो कि नागरिक और सेना दोनों को रिप्रजेंट करने वली हो.
  • पुरानी पार्टियों और नेताओं की संपत्ति की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाए.

GenZ नेता ने छुए सुशीला कार्की के पैर

इन सभी मांगों पर सुशीला कार्की ने सहमति जता दी,जिसके बाद उनको नेपाल की अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी सौंपी गई. GenZ नेता कार्की को पीएम बनाए जाने से बहुत ही खुश दिखे. पीएम पद की शपथ लेते ही उन्होंने कार्की के पैर छुए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Interim Government, Sushila Karki, Sushila Karki Nepal Interim Pm, Nepal Genz, Genz Leader Touch Sushila Karki Feet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com