विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेशी ट्रिब्यूनल में शुरू हुई सुनवाई, हो सकती मौत की सजा

शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेशी ट्रिब्यूनल में शुरू हुई सुनवाई, हो सकती मौत की सजा
शेख हसीना को हो सकती है मौत की सजा, आज हो रही है सुनवाई
  1. बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश की अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है. बांग्लादेशी अभियोजकों ने सुनवाई की शुरुआत में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर "व्यवस्थित हमला" किया. बांग्लादेश के घरेलू अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने अपनी दलील में अदालत को बताया कि साक्ष्यों की जांच करने पर, हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह एक समन्वित, व्यापक और व्यवस्थित हमला था.
  2. शेख हसीना ने पिछले साल छात्रों के विशाल आंदोलन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही उनके खिलाफ बांग्लादेश में लगातार विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है.
  3. शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में विभिन्न अदालतों में मुकदमे दायर किए गए हैं. उनकी सुनवाई भी चल रही है. लेकिन उन मामलों की सुनवाई को लेकर फोटग्राफी या उनका प्रसारण की अनुमित नहीं दी गई.
  4. इस सुनवाई को लाइव दिखाने के IST-BD के फैसले से हसीना के मामले में यह परंपरा टूट सकती है. कहा जा रहा है कि जो आरोप हसीना पर लगे हैं उनके लिए उन्हें मौत की सजा भी हो सकती है. 
  5. IST-BD के मुख्य अभियोजक के अनुसार पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमन खान कमाल और पूर्व पुलिस प्रमुख अब्दुल्ला अल मामून के विरुद्ध आरोपों पर साथ ही सुनवाई होगी. ये दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं. 
  6. शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद से ही बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों और खासकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा लगातार जारी है. जैसोर जिले के दहरामशियाहाटी गांव में हिंदू समुदाय के 20 घरों में लूटपाट के बाद आग लगाने की बात भी सामने आई है. 
  7. कहा जा रहा है कि इन घरों में रखे आभूषणों की लूट भी हुई है. हिंदुओं पर हुए हमले में 10 लोगों के घायल होने की भी खबर है.
  8. बांग्लादेश में बीते लंबे समय से हिंसक आंदोलन चल रहे हैं. इन आंदोलन के दौरान वहां रह रहे अल्पसंख्यकों को भी निशाना बनाया जाता रहा है. 
  9. कुछ दिन पहले बांग्लादेश में तख्तापलट की तैयारियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हुई थी. कहा जा रहा था कि मौजूदा सरकार और वहां के सेना के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.
  10. बांग्लादेश में छात्र नेता भी बढ़चढ़कर मौजूदा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ये प्रदर्शन बीते लंबे समय से जारी है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sheikh Hasina, Bangladesh Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com