विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2011

अफगानिस्तान जाने से पहले कड़ी परीक्षा देंगे युवराज हैरी

युवराज हैरी के अफगानिस्तान वापस जाने का महारानी ने भले ही समर्थन कर दिया हो, लेकिन हैरी को इस युद्ध प्रभावित देश में तालिबान के खिलाफ एक बार फिर जंग में उतरने से पहले कठिन परीक्षा देनी होगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: युवराज हैरी के अफगानिस्तान वापस जाने का महारानी ने भले ही समर्थन कर दिया हो, लेकिन हैरी को इस युद्ध प्रभावित देश में तालिबान के खिलाफ एक बार फिर जंग में उतरने से पहले कठिन परीक्षा देनी होगी। संडे एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, 26 वर्षीय अपाचे हेलीकॉप्टर के पायलट हैरी अमेरिका जाकर अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण में भाग लेंगे और हमलावर हेलीकाप्टर का प्रयोग करना सीखेंगे। सेना के कैप्टन हैरी रेगिस्तान में आठ हफ्ते गुजारकर खुद को अग्रणी पंक्ति में रखने के लिए तैयार करेंगे। क्रिमसन ईगल नाम के इस अभ्यास में हैरी गर्म और धूलभरी परिस्थतियों में खुद को ढालने का प्रयास करेंगे, क्योंकि उन्हें अफगानिस्तान में ऐसी ही परिस्थतियों का सामना करना पड़ेगा। खबर में कहा गया कि कैलीफोर्निया की इम्पीरियल वैली में अल सेंट्रो के नौसेना केंद्र में प्रशिक्षण के बाद हैरी एरिजोना के गिला बेंड आक्जीलरी नौसैन्य प्रतिष्ठान पर प्रशिक्षण लेंगे। हैरी यहां विमान हथियार प्रणाली और गोलीबारी का अभ्यास करेंगे। एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रिका द्वारा हैरी के ठहरने के स्थान के बारे में खुलासा करने के बाद हैरी वर्ष 2008 में अफगानिस्तान से ब्रिटेन वापस आने को मजबूर हो गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रिंस हैरी, अफगानिस्तान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com