विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

दुनिया में जब एप्पल फोन हो रहा था लॉन्च तब गूगल हो गया था डाउन!

बताया जा रहा है कि यूरोप, उत्तरी अमेरिका औ जापान के कुछ हिस्सों में गूगल के उत्पादों का प्रयोग करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Also Read in
दुनिया में जब एप्पल फोन हो रहा था लॉन्च तब गूगल हो गया था डाउन!
गूगल के डाउन होने की शिकायत आई.
नई दिल्ली: दुनिया में जब एप्पल फोन के लॉन्चिंग का इंतजार हो रहा था तब उसी समय जानी मानी इंटरनेट से जुड़ी कंपनी गूगल की कुछ साइटों के दुनिया के कुछ हिस्सों में डाउन होने की बात सामने आई. रिपोर्ट के अनुसार गूगल की कुछ सेवाएं जैसे यूट्यूब, जीमेल, ड्राइव और गूगल मैप दुनिया के कुछ हिस्सों में डाउन हो गई. बताया जा रहा है कि यूरोप, उत्तरी अमेरिका औ जापान के कुछ हिस्सों में गूगल के उत्पादों का प्रयोग करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

एक साइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार शाम 8 बजे के करीब यह समस्या ज्यादा देखी गई. आउटेज की रिपोर्ट के अनुसार भी इस प्रकार की समस्या देखी गई. वहीं, भारत में इस समस्या का कोई असर दिखाई नहीं दिया.
 




इसके चलते ट्विटर पर यह ट्रेंड भी करने लगा था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Down
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com