विज्ञापन
This Article is From May 07, 2019

पाकिस्तान में चर्च से हो रही है लड़कियों की तस्करी, पादरी ऐसे कर रहे हैं सौदा...

माता-पिता को कई हजार डॉलर मिलते हैं और उन्हें बताया जाता है कि उनका दामाद अमीर है और उसने ईसाई मज़हब अपना लिया है. हालांकि ये सब झूठ होता है.

पाकिस्तान में चर्च से हो रही है लड़कियों की तस्करी, पादरी ऐसे कर रहे हैं सौदा...
पाक की ईसाई लड़कियों की शादी के लिए चीन तस्करी की जा रही है
गुजरांवाला:

पाकिस्तान से अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय की लड़कियों की तस्करी चीन में की जा रही है और वहां उनकी शादी करा दी जाती है. पाकिस्तान चीनी पुरुषों के लिए एक नया विवाह बाजार बन गया है.

चीनी और पाकिस्तानी दलाल लड़कियों की तलाश में रहते हैं और गिरजाघरों के बाहर मंडराते रहते हैं. कुछ मामलों में देखा गया है कि पादरियों को लड़की के गरीब माता-पिता को लुभाने के लिए पैसा मिलता है और वे माता-पिता को उनकी बेटी के बदले पैसे देने का वादा करते हैं.

पाकिस्तान में यहां मिला 2200 साल पुराना कारखाना, बनाए जाते थे तीर, धनुष और तलवार

माता-पिता को कई हजार डॉलर मिलते हैं और उन्हें बताया जाता है कि उनका दामाद अमीर है और उसने ईसाई मज़हब अपना लिया है. हालांकि ये सब झूठ होता है.

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, 2000 मीटर दूर तक फैला धुआं...हर तरफ राख ही राख, वायरल हुआ VIDEO

चीन पहुंचने के बाद ज्यादातर लड़कियों की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ की जाती है और वे खुद को दूर-दराज़ के ग्रामीण इलाको में पाती हैं. उनके उत्पीड़न का खतरा रहता है और वे स्थानीय लोगों से बातचीत करने में असमर्थ होती हैं तथा उन्हें एक गिलास पानी के लिए भी अनुवाद ऐप का सहारा लेना पड़ता है.

VIDEO: भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन में अब आगे क्या होगा?

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Smuggling, Girl Smuggling In Pakistan, Prostitution, China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com