यूरोप भयंकर आग की चपेट में आ चुका है. फ्रांस और स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग की वजह से अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं. वहीं, ढाई लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. फ्रांस की टीमें बोर्डो शहर के आस-पास के इलाकों में आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि स्पेन के फायरफाइटर मैड्रिड इलाके में आग को दोबारा भड़कने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. फ्रांस में 98 हजार हेक्टेयर जमीन जलकर राख हो गई, जो एक नया रिकॉर्ड है. यह देश के इतिहास में जंगल की आग का सबसे भयानक संकट है.

फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम में जंगल की आग कई दिनों से बेकाबू होकर फैल रही है.
Photo Credit: AFP
रविवार को फ्रांस के बोर्डो के पास जंगल में अचानक और तेजी आग फैली. जबकि स्पेन ने भी आग लगने के बाद मुश्किल वक्त की चेतावनी दी है. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि अब तक एक लाख तीस हजार हेक्टेयर जमीन जल गई है. जंगल में लगी आग को तेज हवाओं ने और ज्यादा भड़का दिया.
Aerial view shows wildfire spreading in France's Gironde region, about 15 km from Bordeaux, as tens of thousands evacuate. pic.twitter.com/nKNn5gddPs
— Open Source Intel (@Osint613) July 27, 2026
'मुश्किल वक्त' में स्पेन!
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि वे कुछ जगहों पर लगी आग पर काबू पाने में सफल हो रहे हैं. लेकिन वीकेंड में उन्हें पूर्वी तटीय शहर वालेंसिया के पास आग लगने की एक नई घटना का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से 15 हजार लोगों को वहां से निकालना पड़ा.
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने मैड्रिड के पश्चिम में अविला प्रांत में आग प्रभावित इलाके का दौरा किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि आगे मुश्किल वक्त है. वहीं, फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने चेतावनी दी है कि देश भर में लगी आग के मामले में हालात अभी भी बहुत खराब बने हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दक्षिण-पश्चिम गिरोंडे इलाके में लगी मुख्य आग बेहद तेज थी.
ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध में रूस-यूक्रेन की एंट्री, जानिए कैसे आ रहा नाम और इसका अंजाम
Europe is burning. France + Spain: 250,000+ people evacuated this weekend alone. France: 98,000 hectares destroyed, a new national record. Worst wildfire crisis in the country's history.
— France Safety Travel (@francesafetytra) July 26, 2026
Even the Tour de France had to cut its final stage. When wildfires cancel the Tour de… pic.twitter.com/DOXFbJj8bZ
सैनिक, सुरक्षाकर्मी और फायरफाइटर तैनात...
Al Jazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को आग लगने के बाद से फ्रांसीसी अधिकारियों ने करीब 1500 सैनिक, 1700 सुरक्षाकर्मी और 1400 फायरफाइटर तैनात किए हैं. आग बुझाने वाले केमिकल गिराने के लिए फौजी विमानों का भी इस्तेमाल किया गया है.
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने शनिवार को कहा कि यूरोपीय संघ ने फ्रांस में पांच विमान और दो हेलिकॉप्टर भेजे हैं. पड़ोसी देश स्पेन ने राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान किया है. मैड्रिड के पश्चिम और पूर्वी तट के इलाके वैलेंसिया में लगी आग की वजह से 1,16,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं