विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2011

फ्रांस के परमाणु संयंत्र में विस्फोट, 1 की मौत

फ्रांस के दक्षिणी हिस्से में मार्सोल स्थित परमाणु संयंत्र में विस्फोट के बाद रेडियोधर्मी विकिरण का खतरा उत्पन्न हो गया है।
पेरिस: फ्रांस के दक्षिणी हिस्से में मार्सोल स्थित परमाणु संयंत्र में विस्फोट के बाद रेडियोधर्मी विकिरण का खतरा उत्पन्न हो गया है। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। यह जानकारी वेबसाइट बीबीसी डॉट को डॉट यूके ने 'ला फिगारो' अखबार के हवाले से दी है। यहां एमओएक्स ईंधन बनाया जाता है जो परमाणु हथियारों से प्लूटोनियम का पुन:चक्रण करता है। लेकिन यहां कोई रिएक्टर नहीं है। फ्रांस के परमाणु ऊर्जा आयोग के अनुसार अब तक कोई विकिरण नहीं हुआ है लेकिन इसके खतरे के कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह संयंत्र भूमध्यसागर से सटे फ्रांस के तटवर्ती इलाके में है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रांस, परमाणु, संयंत्र
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com