इटली की पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनपर आरोप है कि इन्होंने चार पाकिस्तानी मजदूरों की हत्या इटली में कर दी है. इन मजदूरों का शव जली हुई एक मिनीवैन में मिली. इतालवी अखबार कोरिएरे डेला सेरा डेली ने बताया कि जली हुई गाड़ी कैलाब्रिया इलाके बड़े खेतिहर इलाके में अमेंडोलारा गांव के पास एक पेट्रोल स्टेशन पर मिली.
पेट्रोल स्टेशन की CCTV तस्वीरों में दो लोग वैन के दरवाजे बाहर से बंद करके अंदर लिक्विड फेंकते हुए दिख रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि तस्वीरों में आग लगती हुई और दो लोग भागते हुए दिख रहे हैं.
आग बुझाने के बाद फायरफाइटर्स को अंदर से मिली लाशें
जब वैन में लगी आग को फायरफाइटर्स बुझाने की कोशिश कर रहे थे तब उन्हें मजदूरों के शव मिले. लोकल पुलिस चीफ एंटोनियो बोरेली ने, "यह पक्का हत्या है, हमें बस डिटेल्स का पता लगाना है."
अखबार ने कहा कि हाल के महीनों में इस इलाके में पाकिस्तानियों को ले जा रही कारों और मिनीवैन में आग लगाने के 14 मामले सामने आए हैं. इस इलाके में खेती के काम के बंटवारे और रहने के कागजात और रहने की जगह को लेकर प्रवासियों के बीच तनाव है.
यह भी पढ़ें: क्या अमर होना चाहते हैं पुतिन? रूस की लैब में तैयार हो रहे हरदम जवान रखने वाले इंसानी अंग