विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2017

न्यूयॉर्क सिटी में आग लगने से पांच की मौत

न्यूयॉर्क सिटी में आग लगने से पांच की मौत
न्यूयॉर्क के दमकल कर्मी. (फाइल फोटो)
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के क्वीन्स विलेज स्थित एक मकान में आग लगने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. न्यूयॉर्क सिटी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

क्वीन्स के निकटवर्ती क्वीन्स विलेज में कल स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजे एक इमारत में आग लग गई. दो मंजिला इमारत में एक ही परिवार रहता था.

दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. टेलीविजन पर दिखाई तस्वीरों में इमारत की छत से लपटे निकलती दिख रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है.

चश्मदीदों ने आग लगने से पहले जोरदार धमाकों की आवाज भी सुनी थी. एक पड़ोसी ने ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को बताया कि उन्होंने एक बुरी तरह झुलसे बच्चे को घर से बाहर लाते देखा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
United States, New York, New York Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com