विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2017

एफबीआई ने हवाई के एक सैनिक को आतंकवाद के आरोपों में किया गिरफ्तार

एफबीआई के प्रवक्ता अर्नोल्ड लानुई ने बताया कि स्वाट टीम के विशेष एजेंटों ने 34 वर्षीय इकाइका कांग को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया

एफबीआई ने  हवाई के एक सैनिक को आतंकवाद के आरोपों में किया गिरफ्तार
आतंकवाद के आरोपों में हवाई के एक सैनिक को गिरफ्तार किया (प्रतिकात्मक तस्वीर)
  • गिरफ्तारी के वक्त ड्यूटी पर तैनात था सैनिक
  • सैनिक होनोलुलु 25 वीं इन्फैन्ट्री डिविजन में तैनात था
  • विशेष एजेंटों ने 34 वर्षीय इकाइका कांग को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया
होनोलुलु:  हवाई में एफबीआई ने ड्यूटी पर तैनात एक सैनिक को आतंक के आरोपों में गिरफ्तार किया है. अमेरिका के एक अधिकारी ने सोमवार बताया कि सैनिक को इस्लामिक स्टेट समूह के साथ उसके संबंधों के कारण गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि यह सैनिक होनोलुलु में स्कोफिल्ड बैराकों की 25 वीं इन्फैन्ट्री डिविजन में तैनात था.

हालांकि इस मामले से संबंधित ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.

एफबीआई के प्रवक्ता अर्नोल्ड लानुई ने बताया कि स्वाट टीम के विशेष एजेंटों ने 34 वर्षीय इकाइका कांग को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FBI, Accusations Of Terror, Terror, Arnold Lanui, Hawaii, America, 25th Infantry Division, Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com