रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को दावा किया कि पिछले हफ्ते मॉस्को के उपनगर में कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले बंदूकधारी ‘इस्लामिक कट्टरपंथी' हैं. इस हमले में 137 से अधिक लोगों की मौत हुई है. सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि हत्याएं इस्लामी चरमपंथियों द्वारा की गईं. पुतिन ने गत सप्ताहांत कहा था कि चार हमलावरों को यूक्रेन भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया है. रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार को एक बार फिर अपनी टिप्पणी में इस्लामिक स्टेट का जिक्र करने से परहेज किया.
"आतंकवादियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश की"
राष्ट्रपति ने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि ‘‘अपना अपराध करने के बाद आतंकवादियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की और वहां कौन उनका इंतजार कर रहा था.'' आईएस सहयोगी द्वारा जिम्मेदारी लिए जाने के बाद अमेरिका ने आतंकी संगठन के दावे को सही करार दिया था. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस के पास मौजूद खुफिया जानकारी के मुताबिक मॉस्को हमले के पीछे ‘आईएस इकाई' जिम्मेदार है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले, सोमवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने किसी को जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया था और संवाददाताओं से रूसी एजेंसियों की जांच के नतीजों की प्रतीक्षा करने का आग्रह किया था. उन्होंने उन खबरों पर भी टिप्पणी करने से इनकार किया कि अमेरिका ने सात मार्च को मॉस्को में अधिकारियों को संभावित आतंकवादी हमले के बारे में चेतावनी दी थी. पेसकोव ने कहा कि इस तरह की खुफिया जानकारी गोपनीय होती है.
रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने कहा कि जांच अभी भी जारी है लेकिन संकल्प लिया कि ‘‘अपराधियों को दंडित किया जाएगा, वे दया के पात्र नहीं हैं.''
अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को के पश्चिमी बाहरी इलाके में क्रोकस सिटी हॉल पर शुक्रवार रात हुए हमले में 137 लोग मारे गए और 180 से अधिक घायल हो गएय उन्होंने बताया कि अब भी 97 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.
'खतरों से निपटना'
पेसकोव ने कहा, पुतिन की मॉस्को के उत्तर-पश्चिमी छोर पर हमले वाली जगह पर जाने की कोई योजना नहीं है. वह रूस के सुरक्षा प्रमुखों, सरकारी अधिकारियों और मॉस्को और मॉस्को क्षेत्र के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे. पेसकोव ने सोशल मीडिया की उन रिपोर्टों और वीडियो पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिनमें गिरफ्तार किए संदिग्धों से बुरी तरह से मारपीट की बता सामने आई थी. वहीं रूस के कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने के मामले में पकड़े गए चार लोगों को रविवार को मॉस्को की एक अदालत में पेश किया गया और उन पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया. सुनवाई के दौरान आरोपियों ने अदालत को चोट के निशान भी दिखाए. एक व्यक्ति तो बमुश्किल से होश में था.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसैनिक हवाई स्टेशन पर माजिद ब्रिगेड का अटैक
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं