विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2011

यूरोपीय संघ ने लीबिया पर प्रतिबंध सख्त किए

यूरोपीय संघ ने लीबिया के तेल राजस्व पर भी रोक लगा दी है, ताकि इसका इस्तेमाल विद्रोहियों के खिलाफ लड़ने में न किया जा सके।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बर्लिन: यूरोपीय संघ ने लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी शासन के खिलाफ पाबंदियों को सख्त करते हुए उसके तेल राजस्व पर भी रोक लगा दी है, ताकि इसका इस्तेमाल विद्रोहियों के खिलाफ लड़ने में न किया जा सके। यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को लक्जमबर्ग में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। यूरोपीय संघ ने बैंकों को आदेश दिया है कि वे लीबिया की 26 तेल कंपनियों के खातों को जब्त कर लें। यूरोपीय राष्ट्रों के मुताबिक अगर संयुक्त राष्ट्र कहता है तो वे लीबिया में मानवीय सहायता की आपूर्ति की सुरक्षा और आम लोगों की रक्षा के लिए सेना भी भेज सकते हैं। जर्मनी के विदेश मंत्री गुइडो वेस्टरवेल ने इस बैठक के बाद कहा कि नए प्रतिबंध त्रिपोली स्थित सरकार के तेल संसाधनों को लेकर है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश गद्दाफी शासन को मिलने वाले धन के सभी स्रोतों को बंद करना चाहते हैं। यूरोपीय संघ ने लीबिया के गद्दाफी शासन के खिलाफ मार्च में ही प्रतिबंध लगाए थे। उस दौरान गद्दाफी और उनसे जुड़े लोगों की संपत्तियों को जब्त कर लिया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, गद्दाफी, प्रतिबंध, यूरोपीय संघ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com