विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2012

भारतीयों के लिए वीजा नियमों में ढील दे सकता है यूरोपीय संघ

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में ब्रसेल्स आने वाले भारतीयों के लिए वीजा नियमों में ढील देने पर विचार कर रहा है।

यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष (उद्योग व उद्यमशीलता) अंतोनियो तजानी ने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ भारत से आने वाले पर्यटकों के लिए और लचीले वीजा नियम चाहता है।’’ उद्योग मंडल फिक्की के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत में तजानी ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने पर भी बल दिया क्योंकि भारत में बड़ी संख्या में कैथोलिक ईसाइयों की आबादी है जो यूरोप की यात्रा करना चाहते हैं।

सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘आतंकियों को परिचालन के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती।’’ उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ दोनों पक्षों के बीच पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए मिशन स्थापित करने का इच्छुक है। तजानी ने कहा कि विमानन कंपनियां सुस्त सीजन में पर्यटकों को रिझाने के लिए किराए में रियायत देने पर भी विचार कर सकती हैं।

भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार संधि में पेशेवरों के लिए वीजा नियमों में ढील देने की बात शामिल है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EU Visa Rules, Visa Rules For Indians, European Eunion, ईयू ने वीजा नियम, भारतीयों के लिए वीजा नियम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com