विज्ञापन
This Article is From May 28, 2013

मुश्किल में फंसी भारतीय पनडुब्बी को मिस्र की मदद मिली

सूत्रों का कहना है कि मिस्र की नौसेना ने पोर्ट सईद के निकट भूमध्य सागर में पनडुब्बी को देखा और फिर इसे मुश्किल से बाहर निकालने में मदद की। यह घटना इसी साल मार्च की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काहिरा: मिस्र की नौसेना ने खराब मौसम के कारण जटिल समुद्री क्षेत्र में फंसी भारतीय पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक की मदद की है।

सिंधुरक्षक पनडुब्बी रूस के सेंटपीटर्सबर्ग स्थित एडमिरेलतेस्की वेरफी शिपयार्ड से उन्नत किए जाने के बाद वापस भारत लौट रही थी।

सूत्रों का कहना है कि मिस्र की नौसेना ने पोर्ट सईद के निकट भूमध्य सागर में पनडुब्बी को देखा और फिर इसे मुश्किल से बाहर निकालने में मदद की। यह घटना इसी साल मार्च की है।

काहिरा में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने मिस्र के इस मददगार कदम का स्वागत करते हुए कहा कि मिस्र की नौसेना द्वारा इस घटना से पेशेवर ढंग से निपटना सराहनीय है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय पनडुब्बी, सिंधुरक्षक, मिस्र की पनडुब्बी, Indian Submarine, Sindhurakshak, Egyptian Submarine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com