काहिरा:
मिस्र के क्वेना प्रांत में लोगों ने लगातार तीसरे दिन भी प्रांत में लोकतंत्र की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाने वाले कॉप्टिक ईसाई गवर्नर की नियुक्ति का विरोध किया, जिससे सड़क तथा रेल यातायात बाधित रहे। प्रदर्शनकारी लेफ्टिनेंट इमाद शिहाता मिखाईल के बतौर गवर्नर नियुक्ति को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। तकरीबन 15,000 प्रदर्शनकारियों ने रेल और सड़क यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने काहिरा से आने वाली और क्वेना के दक्षिण दिशा में, मुख्यत: सोहाग और अस्वान जा रही सभी ट्रेनों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने अस्वान जा रहे राजमार्ग को भी बंद कर दिया। प्रांत के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में भी उपस्थिति बेहद कम रही। प्रदर्शन की मुख्य वजह यह है कि नवनियुक्त गवर्नर ने 25 जनवरी को प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलवाई थीं। उस वक्त वे गिजा के सुरक्षा प्रभारी थे। गिजा काहिरा के निकट ही एक प्रांत है। मिस्र के आंतरिक सैन्य शासकों ने हुस्नी मुबारक के देश छोड़कर भागने के बाद कई प्रांतों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मिस्र, ईसाई गवर्नर, क्वेना प्रांत, विरोध प्रदर्शन